फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, एक गंभीर । - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में एसयूवी सवार प्रियांशु, अमित और राजकुमार की मौत हो र्गई, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे।
इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है।
चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें