कतर्नियाघाट (बहराइच)। गाेंडा-मैलानी प्रखंड पर बिछिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रविवार दोपहर में 11 गाय बैठी थीं। इसी दौरान मैलानी से चलकर बहराइच जाने वाली ट्रेन आ गईं। ट्रेन की चपेट में आकर 11 गायें कट गईं। इनमें से नौ की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक मृत गाय बिछिया गौशाला की थीं।
गोंडा-मैलानी प्रखंड पर बिछिया रेलवे स्टेशन स्थित है। स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रविवार दोपहर मं 11 गायें बैठी थीं। इसी दौरान मैलानी से चलकर अप ट्रेन संख्या 52254 दोपहर दो बजे आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर सभी गाय कट गईं। मौके पर ही नौ गायों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गाय कटकर जख्मी हो गई हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर स्टेशन मास्टर राजेश मीना ने रेलवे कर्मियों को मौके पर भेजा। यहां पर दो गाय तड़फ रही थीं। जिन्हें गौशाला में ले जाकर इलाज किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि बिछिया में स्थित गौशाला की गायें अक्सर ट्रेन पटरी पर आ जाती हैं। कई बार गौशाला के प्रबंधक को सूचना भी दी गई। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिससे रविवार को घटना घटी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।