फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को मिलेगा 400 केवी का बिजलीघर, अब गुल नहीं होगी लखनऊ की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की बिजली अब ट्रांसमिशन सिस्टम की वजह से गुल नहीं होगी। 465 करोड़ लागत से तैयार जेहटा 400 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर 15 अगस्त को तोहफे के रूप में मिलने जा रहा है। अब 400 केवी कुर्सी रोड व 400 केवी सरोजनीनगर बिजलीघर में तकनीकी खामी आने पर भी सप्लाई चालू रहेगी। इससे 45 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। यहीं नहीं, एक दशक तक डिमांड बढ़ने पर भी कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

इस बिजलीघर के चालू होने से लगभग डेढ़ सौ 33/11 केवी उपकेंद्र का इन्हीं तीन 400 केवी बिजलीघर सरोजनीनगर, कुर्सी रोड व जेहटा से वाया 220 व 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से कनेक्ट हो जाएंगे। इस बिजलीघर को अभियंताओं की निगरानी में लगभग तीन साल में तैयार किया गया है। इसमें 220 केवी व 132 केवी के दो अन्य ट्रांसमिशन उपकेंद्र भी निर्माणाधीन हैं। जिसका 20 जुलाई को निदेशक वीके खरे ने निरीक्षण किया था।
43 साल बाद बना नया 400 केवी बिजलीघर
यूपी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ने लगभग 43 साल के बाद दूसरा 400 केवी बिजलीघर जेहटा बनवाया है। अधीक्षण अभियंता आशुतोष दीक्षित के मुताबिक, इससे पहले सरोजनीनगर बिजलीघर 1977 में चालू हुआ था।
विज्ञापन

कार्य पूरा, टेस्टिंग शुरू
जीई कंपनी के द्वारा जेहटा 400 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर का कार्य पूरा कर दिया गया है। अब बिजलीघर को चालू करने से पहले उसकी टेस्टिंग का शुभारंभ कराया गया। टेस्टिंग सफल होते ही 15 अगस्त की पूर्व संध्या तक बिजलीघर को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पीयूष गर्ग, मुख्य अभियंता ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें