फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग में फंसा कंपनी का मालिक, नहीं चलेंगी 33 वॉल्वो व स्कैनिया बसें

Wed, 22 May 2019 02:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

परिवहन निगम की एसी बस कंपनी के मालिक के मनी लॉड्रिंग में फंसने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने बस कंपनी को परिवहन निगम से होने वाले भुगतान को सीज करा दिया है। इससे बस कंपनी के करीब 1.50 करोड़ रुपये फंस गए हैं।

विज्ञापन


कंपनी ने आर्थिक संकट के चलते परिवहन निगम को एक जून से 33 एसी बसों का संचालन बंद करने का नोटिस दे दिया है। इनमें 20 लखनऊ, 8 गाजियाबाद और 5 वाराणसी परिक्षेत्र की एसी वॉल्वो व स्कैनिया बसें हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने परिवहन निगम से एसी बस कंपनी को होने वाले भुगतान पर रोक लगवाकर बाकी भुगतान सीज करा दिया है।

इससे कंपनी के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जो एसी बसें एक जून से हट रही हैं उनमें कुछ का अनुबंध खत्म हो रहा था और कुछ को बदलना था। स्थिति ये है कि कंपनी के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रुपये तक नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में नई एसी बस कैसे खरीद पाएगी। उधर, गाजियाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 में से 4 एसी बसें हट चुकी हैं। इनमें 2 गाजियाबाद-देहरादून एवं 2 गाजियाबाद- बरेली के बीच चल रही थी जिनका लोड फैक्टर बेहतर था।

Trending Videos
विज्ञापन

घटेंगी एसी बसें, बढ़ेगी परेशानी

डेमो
लखनऊ परिक्षेत्र के आलमबाग अड्डे से 47 एसी बसें वॉल्वो एवं स्कैनिया बसों का संचालन होता है। एक जून से आलमबाग बेड़े से 20 एसी बसों के हटने से 27 बसें ही बचेंगी। यानी एसी बसें घटेंगी और यात्रियों की तादाद बढ़ेगी। इससे लखनऊ से दिल्ली, आगरा, जयपुर, देहरादून, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है।

एसी बसों का हो रहा वैकल्पिक इंतजाम
वॉल्वो एवं स्कैनिया बस कंपनी ने एक जून से 33 वॉल्वो एवं स्कैनिया बसों का संचालन बंद करने का नोटिस दिया है। यात्रियाें को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एसी बसों का वैकल्पिक इंतजाम करने की कोशिश हो रही है। - पल्लव बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें