फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: 15 दिन में 30 मौतों से ग्रामीणों में दहशत, सभी को था जुकाम-बुखार, नहीं हुआ कोरोना टेस्ट

Tue, 04 May 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

जगदीशपुर के सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गांव में महामारी जैसी कोई बात नहीं है। मरने वालों में अधिकतर की उम्र 50 वर्ष से ऊपर थी। यह लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे जिसमें कुछ लोग बाहर से भी आए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के हारीमऊ और सिधियावां गांव में पिछले करीब 15 दिन के भीतर लगभग तीस लोगों की मौत होने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इनमें से करीब सभी लोग सर्दी-जुकाम व बुखार से पीडि़त थे। परिजनों के अनुसार इनकी कोविड जांच नहीं कराई गई थी। जगदीशपुर सीएचसी से हारीमऊ गांव की दूरी पांच किलोमीटर और सिधियावां की तीन किलोमीटर है। दोनों गांवों की आबादी भी करीब पांच-पांच हजार है।

विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में दोनों गांवों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के साथ ही सांस लेने जैसी दिक्कतें  थीं। मौत के बाद परिजनों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों गांवों में एक के बाद एक की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। हर कोई इन मौतों को कोरोना से जोड़कर देख रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

नहीं है महामारी जैसा माहौल : अधीक्षक

जगदीशपुर के सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गांव में महामारी जैसी कोई बात नहीं है। मरने वालों में अधिकतर की उम्र 50 वर्ष से ऊपर थी। यह लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे जिसमें कुछ लोग बाहर से भी आए थे।

इनकी हो चुकी मौत
जगदीशपुर के सिधियांवा गांव निवासी मुस्सन (60), बब्बन (55), लल्लन (56), अहमदुल निशा (52), अंसार बेग (58), मुजीब (38), विश्वनाथ (42), बड़ागा (72), सज्जन (55), प्रवीन बानों (45), मतलूबुलनिशा (50), दयाराम (70) तथा हारीमऊ गांव में महफूज (50), नजमा (42), जाकिर (70) तथा इनकी एक बहू व एक अन्य सदस्य तौफीक (42), इददू की सत्तर वर्षीय पत्नी, चौरासा (92), शिवबरन (75), ताहिरल निशा (65), शोभन सरकार (45) समेत करीब 30 लोग शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें