फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरटीई के तीसरे चरण में 286 को स्कूल आवंटित

Fri, 17 May 2024 06:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन 328 आए, 11 निरस्त, 31 को नहीं मिले स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। आरटीई के अंतर्गत तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को हुई तीसरे चरण की लॉटरी में 286 बच्चों को लाभ मिला। इन्हें विद्यालय आवंटित किए गए, जबकि 42 बच्चों को मायूसी हाथ लगी। वजह यह कि 11 बच्चों के आवेदन सत्यापन में निरस्त हो गए और 31 बच्चों को सीट फुल होने के कारण विद्यालय आवंटित नहीं हो सके। जल्द ही 286 बच्चों का दाखिला आवंटित स्कूलों में कराने के लिए आदेश जारी हो जाएगा।
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए चार चरण तय किए गए। पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की प्रक्रिया अब पूरी हुई है। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण में 15 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन प्रक्रिया चली, जिसमें 328 आवेदन आए। सत्यापन कार्य 9 से 15 मई तक कराया गया, जिसमें 11 आवेदन पत्र निरस्त हो गए। बाकी 317 आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया। लॉटरी 16 मई को होनी थी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते अब लॉटरी निकली। इसमें 286 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं, जिनका दाखिला आवंटित स्कूलों में कराने के लिए जल्दी ही आदेश जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
दो चरणों में 1740 बच्चे हुए लाभान्वित
आरटीई के अंतर्गत पहले दो चरण हो चुके हैं, जिनमें चयनित 1740 बच्चों को आवंटित स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। जिला समन्वयक के मुताबिक, पहले चरण में 1178 और दूसरे चरण में 562 बच्चों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

इनसेट
चौथे चरण के आवेदन एक जून से होंग शुरू
आरटीई के अंतर्गत चौथे चरण की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौथे चरण में 1 से 20 जून तक आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्रों का सत्यापन 21 से 27 जून तक होगा। इसके बाद 28 जून को लॉटरी निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें