फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस की मनमानी के चलते छोड़ दिए 26 ओवरलोड ट्रक, 25 लाख के राजस्व का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन विभाग की तीन टीमों ने सोमवार देर रात जिन मौरंग, बालू, गिट्टी भरे 26 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा था, वह तीन थानों की मनमानी से छूट गए। प्रवर्तन टीमें ओवरलोड ट्रकों का चालान करने के बाद जब उन्हें लखनऊ के सरोजनीनगर, बंथरा और उन्नाव जिले के अजगैन थानों मेें सुपुर्द करने पहुंचीं तो पुलिस ने मना कर दिया।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि वे खुुद रात दो बजे सरोजनीनगर थाने पहुंचे पर पुलिस ने ट्रकों को सुपुर्दगी में नहीं लिया। इन टीमों की थानों के सामने रात गुजरी। इसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ओवरलोड ट्रकों को छोड़कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए लौट गए। इनमें से 11 ओवरलोड ट्रक अमित राजन राय, तीन अंकिता शुक्ला व 12 आशुतोष उपाध्याय की टीम ने रात नौ से 12 बजे तक पकड़े थे। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण परिवहन विभाग को अनुमानित 25 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई तो होगी, जिसमें देरी होगी। मगर, ओवरलोड ट्रक पुलिस सुपुर्द में ले लेती तो ट्रांसपोर्टर को तत्काल जुर्माना भरने के बाद ट्रकों को मुक्त कराना पड़ता है।
-
शासन स्तर पर होगी शिकायत
सरोजनीनगर, बंथरा और अजगैन (उन्नाव) के थानों में ओवरलोड ट्रकों को सुपुर्दगी में न लिया जाना शासनादेश का उल्लंघन हैं। ऐसे कोतवाली प्रभावी व थानाध्यक्षों की शासन स्तर पर शिकायत करेंगे जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मल प्रसाद, डिप्टी जोनल कमिश्नर (ट्रांसपोर्ट) लखनऊ जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें