फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उद्यम ऋण के लिए 250 ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शुक्रवार को सीतापुर रोड स्थित मैरिज लॉन में आयोजित युवा उद्यमी सुविधा शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे। इनमें से 250 ने रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया।
विज्ञापन


अपना व्यवसाय शुरू करने का युवाओं में जोश का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शिविर के तय समय सुबह 11:30 बजे से एक घंटा पहले से ही वे पहुंच गए। उपायुक्त उद्योग मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि बड़ी पकरिया के मेहताब, फैजुल्लागंज के अनुज जायसवाल, राम रतन यादव, त्रिवेणीनगर के रवि गुप्ता समेत 250 युवाओं के आवेदन मिले हैं। सर्वर की धीमी गति से प्रमाणपत्र अपलोड करने में समस्या आई।



विधायक ने कहा, उनका लक्ष्य है कि उत्तर विधानसभा से एक हजार युवाओं को मुख्यमंत्री की इस योजना का लाभ मिले और सभी एक हजार परिवार आत्मनिर्भर बन सकें। 21-40 वर्ष के आठवीं पास युवा https://name.up.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी की ओर से प्रमाणित शपथपत्र और कौशल प्रमाणपत्र अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज के रवि कुमार और मदेयगंज के सुमन प्रसाद भी ऋण के लिए शिविर में पहुंचे। हालांकि, इन्हें निराश होना पड़ा। दोनों किराने की दुकान खोलने के लिए लोन लेना चाह रहे थे।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें