फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू-तेलंगाना मिलकर उद्यमिता को देंगे बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और तेलंगाना का टीहब मिलकर यूपी में इनोवेशन और स्टार्टअप को गति देंगे। टीहब की नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ एकेटीयू का इनोवेशन हब लेगा। इसके लिए शुक्रवार को हैदराबाद में दोनों संस्थानों के बीच एमओयू किया गया।
विज्ञापन




एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह व टीहब के सीईओ सुजीत जागीरदार ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। दोनों संस्थानों के बीच एमओयू से इनोवेशन और स्टार्टअप के क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा। टीहब के विशेषज्ञ प्रदेश के इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।

क्षमता वृद्धि के लिए 40 नए स्थापित प्री इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें इनोवेशन हब की टीम के साथ 40 प्री इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रतिनिधि शामिल हैं। टीम को टीहब के विशेषज्ञ इन्क्यूबेशन सेंटर किस तरह नए आइडिये को स्टार्टअप में बदलने में मदद करेगा, इसकी भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन




इस दौरान इनोवेशन एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के एसोसिएट डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, लेखाधिकारी यामिनी जैन, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, वंदना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें