फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि: बाराबंकी-देवा शरीफ-लखीमपुर रोड समेत 25 मार्ग एनएच घोषित

Tue, 24 Apr 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बाराबंकी-देवा शरीफ-लखीमपुर रोड समेत 25 मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) घोषित कर दिया है। इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब इन सड़कों का रखरखाव पूरी तरह से केंद्र सरकार के जिम्मे होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इन सभी सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बाराबंकी-देवा शरीफ-लखीमपुर मार्ग को एनएच घोषित कर 727-एच नंबर दिया गया है। यह मार्ग बाराबंकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के साथ अपने जंक्शन से शुरू होकर देवाशरीफ, फतेहपुर, महमूदाबाद, बिसवां, लहरपुर को जोड़ते हुए लखीमपुर के पास एनएच-730 के साथ अपने जंक्शन पर खत्म होगा।

इसी तरह से सैदपुर के पास एनएच-31 के साथ अपने जंक्शन से शुरू होकर खुटहन, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई व शाहजहांपुर को जोड़ते हुए पलिया में खत्म होगा। इसी तरह से हरैया के पास एनएच-27 के साथ अपने जंक्शन से शुरू होकर बभनान, स्वामीनारायण, छपिया, मनकापुर को जोड़ते हुए गोंडा के पास एनएच-330 पर खत्म होने वाले मार्ग को भी एनएच-727 जी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस मार्ग की कुल लंबाई 70 किलोमीटर है। कन्नौज-बिलग्राम-हरदोई और बधौली-मिश्रिख-सीतापुर मार्ग को मिलाकर एनएच-330 डी घोषित किया गया है। इसकी कुल लंबाई 129 किलोमीटर है। इन सड़कों के एनएच घोषित होने से इनके निर्माण व रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई की होगी।

विज्ञापन

ये मार्ग भी हुए एनएच

प्रतीकात्मक तस्वीर
-पानीपत-शामली-मुजफ्फरनगर-बिजनौर-नगीना मार्ग
-मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग
- सलेमगढ़-सेवरही-पडरौना मार्ग
- मुरादाबाद-जसपुर-काशीपुर मार्ग
- इलाहाबाद-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग (तीन हिस्सों में)
- ताड़ीघाट-बारा-बक्सर मार्ग
- फाजिलनगर-तमकुही-सलेमपुर मार्ग

- बलिया-मऊ-आजमगढ़ मार्ग
- बस्ती-मेंहदावल-कप्तानगंज मार्ग
- कैम्पियरगंज-मेंहदावल-खलीलाबाद-घनघटा-रामनगर-न्योरी मार्ग
- मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली मार्ग
- बरेली-भुता-बीसलपुर मार्ग
- शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग

- गोरखपुर-परतावल मार्ग
- महराजगंज-निचलौल-थूथीबारी मार्ग
- बेवर-फतेहगढ़-मिरानपुर कटरा-बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग
- पलपल-अलीगढ़ मार्ग
- इलाहाबाद-कोरांव-सिंगरौली मार्ग
- जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें