फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत, सीतापुर पहुंचने के लिए देना होगा बस इतना सा किराया

Fri, 04 Jan 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
करीब तीन साल बाद नौ जनवरी से दोबारा शुरू हो रही लखनऊ से सीतापुर के बीच रेल सेवा सस्ते में सफर कराएगी। यात्री मात्र 25 रुपये में सीतापुर पहुंच जाएंगे। जबकि अभी बस से सफर में करीब सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में करीब 45 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें छात्रों व मजदूरों की संख्या सबसे अधिक है। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड का आमान परिवर्तन पूरा हो चुका है और नौ जनवरी से इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है।

आमान परिवर्तन का जिम्मा रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपा गया था, जिसे ऐशबाग से सीतापुर और मैलानी तक काम करना था। इसमें करीब पांच सौ करोड़ ऐशबाग से सीतापुर रेलखण्ड के आमान परिवर्तन पर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ रेलवे स्टेशनों को भी अत्याधुनिक बनाया गया है। यात्री सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। स्टेशनों की नई बिल्डिंग बनाई गई हैं और आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, वाटर वेंडिंग मशीनें, फुटओवर ब्रिज बनवाए गए हैं।
Trending Videos

ढाई से तीन घंटे में होगा सफर

- फोटो : डेमो
सेक्शन तैयार होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त की जांच हो चुकी है और साठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की अनुमति भी मिल चुकी है। तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों सहित एक मेल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। 

ऐशबाग से सीतापुर के बीच रेल सफर ढाई से तीन घंटे का होगा। चूंकि, शुरुआती दौर में पैसेंजर ट्रेनों पर यात्रियों का लोड रहेगा, जो सिटी, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, बीकेटी सहित रूट के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। ऐसे में बस में सफर करने वाले दैनिक यात्री बसों से ट्रेनों में शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन

यहां देखें, किराया

डेमो
रेलखण्ड को आमान परिवर्तन के लिए करीब तीन साल पहले बंद किया गया था। इसके बाद अंग्रेजों के जमाने की पटरियों को उखाड़कर नई पटरियां बिछाने व स्टेशनों के रेनोवेशन का काम शुरू किया गया। 

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड पर आमान परिवर्तन से पहले जब ट्रेनों का संचालन होता था तो सुबह की ट्रेनों में खासी संख्या में दूधिये कंटेनर लेकर सफर करते थे। इन्हें ट्रेन की खिड़कियों में टांगा जाता था या फिर पूरी बोगियों में भर देते थे। पर, अब ऐसा करने वालों पर सुरक्षाबल कार्रवाई करेंगे।
 
यह होगा किराया
मेल-एक्सप्रेस        45 रुपये
पैसेंजर                25 रुपये 
एमएसटी             355 रुपये प्रतिमाह
(नोट- यह किराया लखनऊ-सीतापुर के बीच 84 किमी दूरी का है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें