पीसीएस से आईएएस काडर में पदोन्नत 22 अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बैच आवंटित कर दिया है। पदोन्नत आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह को 2013 बैच व अन्य सभी को आईएएस काडर में 2014 बैच आवंटित किया गया है। प्रदेश सरकार का नियुक्ति विभाग बैच आवंटन संबंधी शासनादेश जारी करने की तैयारी कर रहा है।
2013 बैच में शामिल किए गए प्रेम प्रकाश सिंह इसी बैच की प्रमोटी आईएएस अधिकारी वंदना वर्मा से ठीक नीचे और 2014 बैच की वरिष्ठतम डायरेक्ट आईएएस अधिकारी नेहा जैन से ठीक ऊपर होंगे। इसी तरह 2014 बैच पाने वाले 21 प्रमोटी आईएएस अधिकारी 2014 बैच के डायरेक्ट आईएएस अधिकारियों में सबसे कनिष्ठ संदीप कुमार से नीचे और 2015 बैच में वरिष्ठतम डायरेक्ट आईएएस अधिकारी निधि गुप्ता के ठीक ऊपर होंगे।
आईएएस काडर में बैच
2013 बैच : प्रेम प्रकाश सिंह
2014 बैच : बद्रीनाथ सिंह, राकेश चंद्र शर्मा, अंजनी कुमार सिंह, राज कुमार-प्रथम, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सौम्य श्रीवास्तव, गरिमा यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, जयशंकर दुबे, ओम प्रकाश वर्मा, राकेश कुमार मालपानी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, अविनाश सिंह, आनंद कुमार, जंग बहादुर यादव-प्रथम, मनोज कुमार, आलोक कुमार, अजयकांत सैनी, अनिल कुमार यादव, शीलधर सिंह यादव, गिरिजेश कुमार त्यागी।