प्रदेश भर में बुधवार को 16 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, पीलीभीत, मुरादाबाद, गोंडा, बिजनौर, कुशीनगर, बस्ती व इटावा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 2127 नए मरीज मिले हैं। जबकि 5155 मरीज कोरोनामुक्त हो गए। पिछले 24 घंटे में 198608 कोविड सैंपल की जांच की गई। इनमें 2127 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सर्वाधिक 424 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त झांसी में 108, गौतमबुद्ध नगर में 117, वाराणसी में 118 और रायबरेली में 104 मरीज मिले हैं। प्रदेश के अन्य जिलों 100 से कम मरीज मिले हैं। अवध क्षेत्र के गोंडा में 37, बाराबंकी में 32, सुल्तानपुर में 26, श्रावस्ती में 25, अमेठी में 21, बहराइच में 18, अंबेडकरनगर में 13 और अयोध्या में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश भर में बुधवार को 16 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, पीलीभीत, मुरादाबाद, गोंडा, बिजनौर, कुशीनगर, बस्ती व इटावा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। जबकि झांसी, कन्नौज व गाजीपुर में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक कुल 27 करोड़ 20 लाख 84 हजार 76 डोज दी गई है।