राणा ने बताया कि बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल की क्षमता भी 5000 टीसीडी की जाएगी। इसका विस्तार भी 7500 टीसीडी तक किया जा सकेगा। 18 मेगावाट के पावर प्लांट का विस्तार 27 मेगावाट किया जाएगा। 25 करोड़ की लागत से सल्फरलेस चीनी उत्पादन प्लांट स्थापित होगा।
सल्फरलेस चीनी की बाजार में अधिक कीमत मिलती है। इससे किसानों को भी फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट पर 438.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट से 30 हजार किसानों को फायदा मिलेगा और 8500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।