फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मेयर के लिए बिछेगी सियासी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में नवसृजित नगर निगम अयोध्या के मेयर पद के लिए पहली बार सियासी बिसात बिछेगी तो अन्य निकायों में जारी नए आरक्षण से सियासी दिग्गजों को एक बार फिर स्वयं या फिर अपने परिवारीजन के जरिए चुनाव मैदान में आजमाने का मौका मिल गया है। लेकिन कुछ निकायों में चुनाव लड़ने की इच्छा पाले लोगों को आरक्षण से झटका भी लगा है।
विज्ञापन

फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिकाओं को मिलाकर नगर निगम अयोध्या बनाया गया। नगर निगम का पहला चुनाव होने के कारण इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित होने के कारण सभी को किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। इस दृष्टि से राजनीतिक दलों ने अंदरखाने में अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। अयोध्या फैजाबाद के सियासी परिदृश्य के मुताबिक प्रत्याशी उतारने की कोशिश है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के नए आरक्षण से चुनाव लड़े चुके या फिर जीते कई सियासी दिग्गजों को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिल गया है।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पालिका रुदौली का अध्यक्ष पद पिछले चुनाव में अनारक्षित था। इस बार रुदौली नगर पालिका का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत गोसाईगंज का अध्यक्ष पद पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। इस बार के चुनाव के लिए भी यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत भदरसा का अध्यक्ष पद पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित था। नई आरक्षण व्यवस्था में इस बार यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
बीकापुर नगर पंचायत में भी स्थिति कमोवेश ऐसी ही है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिछले निकाय चुनाव में नगर पंचायत की सीट अनारक्षित वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। चुनाव में जुलेखा खातून पत्नी हाफिज गरीब उल्ला चुनाव जीती थी। इस बार यह सीट अनारक्षित वर्ग में है। नई आरक्षण सूची से नपा रुदौली, नगर पंचायत गोसाईगंज और भदरसा के आरक्षित होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक सामान्य और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को झटका लगा है जो चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।
विज्ञापन


पिछले और नए आरक्षण में निकायों का स्थिति
नगर निकाय पहले वर्तमान
नगर निगम अयोध्या - अनारक्षित
नगरपालिका रुदौली अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
नगरपंचायत गोसाईगंज ओबीसी ओबीसी
नगर पंचायत बीकापुर अनारक्षित महिला अनारक्षित
नगर पंचायत भदरसा ओबीसी पुरूष ओबीसी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें