उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शुक्रवार देर शाम पीसीएस (जे)-2016 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
इस परीक्षा में लखनऊ की स्वरांगी शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
दूसरे नंबर पर विनोद जोशी और तीसरे पर विनोद कुमार पांडेय ने जगह बनाई है। कुल 218 परीक्षार्थियों ने अंतिम सूची में जगह बनाई है।
गौरतलब है कि योगी सरकार के निर्देशों के बाद यूपीपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं को समय पर पूरा कराकर जल्द से जल्द परिणाम जारी किया जा रहा है।
हाल ही में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को राहत देते हुए यूपीपीएससी ने बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती का रिजल्ट जारी किया था।