फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची से दुराचार में 20 साल की कठोर सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार करने के आरोपी प्रदीप प्रजापति को दोषी ठहराते हुए पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश राम बिलास प्रजापति ने 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता को प्रतिकर के रूप में 30 हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में सरकारी वकील शशि पाठक ने तर्क देकर बताया कि पीड़िता के पिता ने आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अम्बेडकरनगर का रहने वाला है और वर्तमान में आनंदनगर चौराहे के बगल में निर्माण निगम के निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेबर का कार्य करता है और उसी बिल्डिंग में परिवार के साथ रहता है। बताया गया कि 26 जनवरी 2019 को आरोपी प्रदीप प्रजापति ने उसकी दो वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम किया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें