फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के 20 छात्रों को एचसीएल में मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एचसीएल टेक्नोलॉजीस कंपनी ने 20 छात्रों का चयन किया। ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए इन्हें 2.4 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक (सीपीसी) डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, पैनल डिस्कशन और कैंपस एचआर राउंड पास कर छात्रों ने सफलता हासिल की। चयनितों में बीकॉम की लावण्या सिंह, जोया अख्तर बेग, शगुन सिंह, वैष्णवी वर्मा, तान्या अवस्थी, अनन्या सिंह व सुमेधा पांडेय और बीसीए के हमना खान, सात्विक बारी, मयंक जायसवाल, कीर्ति सिंह, प्रिशा सिंह व मुदित मेहरोत्रा हैं।
बीबीए के देवांश भट्ट, निखिल सिंह व अश्वनी सिंह, बीए की श्रेया मौर्य और बीकॉम ऑनर्स की इशिता आनंद, शाश्वत चतुर्वेदी व अरुणिमा जायसवाल को भी नियुक्ति मिली है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें