फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू हिंसा को लेकर पुरुषों के लिए भी बने कानून

विज्ञापन
बाल महोत्सव में अ​भिनेता इमरान खान व अ​भिनेत्री कुनिका सदानंद।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पुरुषों के लिए भी कानून बनना चाहिए, जिससे घरेलू हिंसा के नाम पर उन्हें फंसाया न जा सके। बहुत सी महिलाएं अधिकारों का गलत इस्तेमाल करती हैं। इसके खिलाफ भी कानून बनना चाहिए। बॉलीवुड में महिलाएं पहले डरती थीं, अब नहीं। समय बदल गया है। यह कहना है अभिनेत्री कुनिका सदानंद का। वह बुधवार को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की कानपुर रोड शाखा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन मेहमान कलाकार के रूप में पहुंची थीं। उनके साथ अभिनेता इमरान खान भी थे।
विज्ञापन




बुधवार को स्पिरिट, द मेजर किड, नजरिया, जन्मदिन का लड्डू, जिम्मेदारी आदि प्रेणादायक बाल फिल्में दिखाई गईं। इमरान खान ने कहा, ऐसी फिल्में बनानी चाहिए, जो समाज को आईना दिखाएं। पहले ऐसी फिल्में बनती थीं। इमराने ने कहा कि लखनऊ की तहजीब मुझे अपने पास खींच लाती है। इस दौरान महोत्सव के डायरेक्टर आरके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें