फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में ब्लास्ट, चार घंटे ठप गुल रही शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र के ब्रेकर में मंगलवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही बिजली घर के अंदर मौजूद कर्मियों में भगदड़ मच गई। ब्लास्ट से उपकेंद्र ठप हो गया। थोड़ी देर में धुआं छंटने के बाद कर्मियों ने खोजबीन शुरू की। बिजली कर्मचारी संगठन की हड़ताल की वजह से करीब चार घंटे बाद शहर की आपूर्ति बहाल हो सकी।

बिजली कर्मचारी संघ की प्रदेश व्यापी हड़ताल से मंगलवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हड़ताल के दौरान सुबह करीब नौ बजे डाकखाना शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारी कमरे से बाहर निकल आए। आग से पूरे कमरे में धुआं फैल गया।
विज्ञापन


इस बीच उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने इसकी सूचना इंजीनियरों एवं अन्य कर्मियों को दी लेकिन हड़ताल की वजह से वे कार्य पर नहीं आए। थोड़ी देर बाद मौजूद कर्मियों की खोजबीन में ब्रेकर के इनकमिंग लाइन में ब्लास्ट पाया गया। केबल पूरी तरह जल गई थी। इंजीनियरों के नहीं होने से करीब तीन घंटे बाद कर्मियों ने फॉल्ट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। तीन घंटे आपूर्ति ठप रहने शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही। गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की दिनचर्या बाधित रही। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि फॉल्ट ठीक हो गया है। कार्य बहिष्कार की वजह से वे लोग मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें