फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: एक दिन में 19 की मौत, 621 संक्रमित, 15318 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 14 Aug 2020 10:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 19 कोरोना मरीजों की सांसें थम गईं। इनमें 14 मरीज लखनऊ के हैं। इसके अलावा 621 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मरीजों का आंकड़ा 15318 पहुंच गया है। अयोध्या रोड स्थित तिवारीपुर निवासी 48 वर्षीय महिला को कानपुर रोड स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यहीं आलमबाग के दमोदरनगर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हरदोई रोड स्थित निजी अस्पताल में सआदतगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। लोकबंधु अस्पताल में बालागंज के 42 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। काकोरी के कटराबाग निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। विभिन्न अस्पतालों में लखनऊ के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

वहीं, सीतापुर के 71 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू कोरोना वार्ड में मौत हो गयी। बस्ती निवासी 50 वर्षीय महिला की कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। विशनपुर के 65 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मौत हो गई। इसी तरह शाहजहांपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। जबकि नरसिंहपुर के 75 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

यहां मिले मरीज

गोमतीनगर में 29, जबकि ठाकुरगंज, चिनहट व जानकीपुरम में नौ-नौ, गोसाईंगंज, पारा, बाजारखाला और कृष्णानगर में 11-11, सरोजनीनगर, कैंट में 13-13 मरीज संक्रमित मिले हैं। महानगर में 14, आलमबाग में 19 तालकटोरा में 12 मरीज मिले हैं। हजरतगंज व मड़ियांव में 18-18 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आशियाना, हुसैनगंज व हसनगंज में 10 से 20 लोग संक्रमित हुए हैं। अलीगंज में 16, सआदतगंज में 14, सुशांत गोल्फ सिटी में 12, चौक में 14 लोग चपेट में आ गए हैं। 

लोकबंधु में 30 व राम सागर में दस बेड के होंगे आईसीयू 
शासन से निर्देश के बाद लोकबंधु अस्पताल में लेवल-3 के बेड में बढ़ोतरी की जा रही है। यहां अब आईसीयू 30 बेड का होगा। सीएमएस डॉ. अमिता यादव का कहना है कि अभी तक दस बेड पर आईसीयू चल रहा था। इसी तरह 100 बेड की क्षमता वाले कोविड अस्पताल रामसागर मिश्रा में 60 बेड पर भर्ती हो रही है।

इसमें दस बेड आईसीयू के बढ़ाए जाने की सहमति बन गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि आईसीयू बेड व वेंटिलेटर इंस्टॉल कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश ने बताया कि एचडीयू में 20 बेड बढ़ाए जाएंगे। उधर, केजीएमयू में अभी 60 बेड आईसीयू के रिजर्व हैं। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि शासन से निर्देश मिलते ही आईसीयू में बेड बढ़ा लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

एक और शिक्षक चपेट में

शकुंतला पुनर्वास विवि में दो शिक्षकों के ठीक होने के साथ ही एक और वरिष्ठ शिक्षक संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सीधे संपर्क में आने वाले शिक्षकों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

डॉ. जगदीश गांधी की सेहत में सुधार
सीएमएस के संस्थापक प्रबंधक डॉ. जगदीश गांधी की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि दो दिनों में उनकी सेहत में तेजी से सुधार देखने को मिला है।  

जीपीओ 48 घंटे के लिए बंद 
कर्मचारी के पॉजिटिव होने के बाद जीपीओ 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ आरएन यादव ने बताया कि जीपीओ 17 को खुलेगा। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक, डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सैनिटाइजेशन कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें