फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी बोले, दो साल में पीएसी में करेंगे 18 हजार सिपाहियों की भर्ती

Tue, 07 Nov 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी में अगले दो साल में 18 हजार सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। इससे पीएसी में सिपाहियों की कमी पूरी की जा सकेगी। सोमवार को पीएसी मुख्यालय पर रेगुलर कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में डीजीपी सुलखान सिंह ने यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक या मानवजनित आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ के गठन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि मौजूदा समय में पीएसी में 73 कंपनी की कमी है। इसे दूर करने के लिए नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने पीएसी जवानों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियों को तेज करने के निर्देश भी दिए। पीएसी के एडीजी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 17 और 18 दिसंबर को पीएसी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि अगले तीन माह में जमीनी स्तर पर एसडीआरएफ काम करने लगेगी। एसडीआरएफ के जवानों को डॉक्टरों, इंजीनियरों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बन रही है एसडीआरएफ की बि‌ल्डिंग

यूपी डीजीपी सुलखान‌ ‌सिंह - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट के पास 60 एकड़ में डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से एसडीआरएफ की बिल्डिंग बन रही है। एसडीआरएफ के लिए पांच करोड़ रुपये से वाहन और 49 करोड़ से विभिन्न उपकरण खरीदे जाएंगे।

टैलेंट खोज के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कराएं
इस मौके पर आईजी पीएसी ए सतीश गणेश ने स्थापना, वित्त और लीगल मामलों का प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए हेल्थ कैंप लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की खोज के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कराने, पीएसी के जवानों के परिवारीजनों के लिए कल्याण शिविर और कंप्यूटर सेंटर चालू करने और नशामुक्ति कैंप लगाने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें