फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलेंज मानकर लड़ें निकाय चुनाव, इसी से खुलेगा 2019 का रास्ता: अखिलेश यादव

Mon, 06 Nov 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा है कि वे निकाय चुनावों को चुनौती मानकर लड़ें और सपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
विज्ञापन


सपा की जीत लोकतंत्र, समाजवादी विचारधारा और सपा सरकार की उपलब्धियों की जीत होगी और फासिस्ट व सांप्रदायिक राजनीति की पराजय होगी। इस जीत से देश, प्रदेश में स्वच्छ और नैतिक राजनीति को बल मिलेगा।

अखिलेश ने कहा, निकाय चुनावों में जीत से 2019 के आम चुनावों में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का रास्ता प्रशस्त होगा। सपा सरकार ने पांच वर्षों में शहरों और गांवों के विकास की संतुलित योजनाएं बनाई थीं। महानगरों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के साथ गांवों में संपर्क मार्ग और फोरलेन सड़कें बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और बिजली, पानी, सीवेज की भी व्यवस्थाएं हुई थीं। आगरा एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, आईटी हब, मेडिकल कॉलेज, कैंसर संस्थान, अमूल दुग्ध प्लांट, 1090, 108, 102, और यूपी 100 डायल जैसी जनहित की तमाम योजनाएं लागू की गईं।
विज्ञापन

एक भी ऐसा काम नहीं हुआ, जिसका जिक्र किया जा सके

अखिलेश बोले, भाजपा की सात माह की सरकार में एक भी काम ऐसा नहीं हुआ जिसका उल्लेख किया जा सके। बदले की भावना से हमारी सरकार के काम जरूर रोक दिए गए हैं।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना ने अपने लड़ाकू और माल वाहक विमान उतारकर भाजपा के कुप्रचार का पर्दाफाश कर दिया है। भाजपा की संकुचित, कट्टरवादी और रागद्वेष भरी राजनीति से जनता ऊबी हुई है। महंगाई, बेकारी, नोटबंदी, जीएसटी से समाज का हर वर्ग परेशान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें