सपा एमएलसी आनंद भदौरिया व उनकी पत्नी ने एंटीजेन जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर खुद व पत्नी के संक्रमित होने की जानकारी दी। लोगों से अपील की कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह जांच करा लें।
स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी संक्रमित
कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी कर्मचारी वायरस की चपेट में आ गए हैं। 28 अगस्त को 73 कर्मचारियों के नमूने लिए गए। रविवार को आई रिपोर्ट में 15 संक्रमित मिले। अब तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
यहां मिले मरीज
इंदिरा नगर में 48, ठाकुरगंज में 27, तालकटोरा में 36, हसनगंज में 21, गोमती नगर में 45, महानगर में 38, हजरतगंज में 32, मड़ियांव में 26, रायबरेली रोड में 41, चौक में 33, जानकीपुरम में 37, विकासनगर में 27, सआदतगंज में 13, गुडंबा में 17, कृष्णानगर में 14, कैंट में 44, आलमबाग में 41, नाका में 18, अलीगंज में 37, काकोरी में 15, हुसैनगंज में 14, सरोजनीनगर में 12 और चिनहट में 18 में मरीज पाये गये।
अगस्त में 831 रहा है सर्वाधिक
अगस्त में मरीजों का ग्राफ 362 से शुरू हुआ था। फिर सप्ताहभर तक 600 के आसपास रहा। 11 अगस्त को 831 मरीज पाए गए। फिर पॉजिटिव का ग्राफ 600 से 700 के बीच रहा। 16 अगस्त को 814 मरीज मिले। इसके बाद फिर आंकड़ा 600 से 700 के बीच में आ गया। 30 अगस्त को 999 मरीज मिलने से अचानक ग्राफ में उछाल आया है। इसके पीछे चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच का डाटा अपडेट होने और विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से यह ग्राफ बढ़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन बाद आंकड़ा फिर 700 के आसपास आ जाएगा।
फैक्ट फाइल
- 27034 अब तक कुल मरीज
- 3953 के नमूने लिए रविवार को