फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: 171 फीट का तिरंगा लेकर निकले कांवड़िया, जगह-जगह हुआ स्वागत, देखने के लिए लगी भीड़

Mon, 12 Aug 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर)

सार

171 फीट की तिरंगा यात्रा देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लग गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। दावा किया जा रहा है कि यह देश की सबसे लंबी कांवड़ यात्रा है।
विज्ञापन
कांवड़ तिरंगा यात्रा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के चौथे सोमवार को बोल बम के जयकारे लगाते हुए 171 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। उत्साह से लबरेज कांवड़िया शाहगढ़ चौराहे से कांवड़ लेकर धोपाप घाट पहुंचे। वहां आदि गंगा गोमती से कांवड़ भरकर बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। तिरंगा कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस धार्मिक आयोजन में देश भक्ति का भी प्रभाव दिखा।

विज्ञापन


171 फीट लंबी कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह शाहगढ़ चौराहे से शुरू हुई। लंभुआ की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कांवड़ की पूजा-आरती की। पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान ने भगवा झंडा दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। करीब 13 किमी की इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें महानगर के तमाम कलाकारों ने हिस्सा लिया। नगर में 10 स्थानों पर कांवड़ पर पुष्पवर्षा की गई।

ये भी पढ़ें - हर छठा व्यक्ति है बीपी का मरीज... लेकिन उसे पता ही नहीं, देश के सौ केंद्रों पर इतने लोगों पर अध्ययन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मी हटेंगे... इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
विज्ञापन


कांवड़ निर्माण समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि का कहना है कि यह देश की सबसे लंबी तिरंगा कांवड़ है। पिछले साल 161 फीट की कांवड़ से बाबा जनवारीनाथ का जलाभिषेक किया गया था। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी तिरंगा कांवड़ की लंबाई 10 फीट बढ़ाई गई है।

प्रतिवर्ष सावन के अंतिम सोमवार को यह भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाती थी। इस बार सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण इसका आयोजन चौथे सोमवार यानी 12 अगस्त को किया गया। यह कांवड़ यात्रा पिछले 11 वर्षों से निकाली जा रही है। शुरुआत में तिरंगा कांवड़ की लंबाई 51 फीट थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें