फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की आराधना को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। श्रद्धालु सुबह से ही मातारानी की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। इस बीच नवरात्र पर्व से माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिरों पर देवी गीतों की मधुर धुनें गूंज रही हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के मंदिरों में सुबह व शाम पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। भक्त आराधना करने के साथ ही मां के खूब जयकारे भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं में पूजन-अर्चन को लेकर उत्साह दिखा। घरों में जहां नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह उठकर स्नान के बाद पूजा-पाठ में लग गए, वहीं आम लोग भी मां का स्मरण कर रहे हैं। घरों के अलावा देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। सुबह-शाम श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने माता के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की। जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर परिसर, टांडा रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, शहजादपुर शिवालय स्थित दुर्गा मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। मान्यता है कि तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की स्तुति के लिए सिद्घकुंजिका स्त्रोतम का पाठ मंगलकारी है। जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, आलापुर, जलालपुर भीटी, महरुआ, कटेहरी आदि क्षेत्रों में भी नवरात्र पूर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवी मंदिरों में मातारानी के जयकारे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें