फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना फिटनेस संचालित 16 स्कूली वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार से स्कूल वाहनों के विरुद्ध 15 दिवसीय अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान बिना फिटनेस संचालित 16 वाहन सीज किए गए औरबिना परमिट चलने वाले 28 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के निर्देश पर यह अभियान पीटीओ सूर्य प्रताप देव के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों पर पहुंच कर जांच की। सुबह जब स्कूली वाहन बच्चों को छोड़ने आए तभी टीम ने यह जांच की। आरटीओ ने बताया कि पिछले दिनों स्कूली वाहनों की जांच में सामने आया था कि राजधानी में कुल 1915 स्कूली-शैक्षणिक वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 183 ऐसे वाहन हैं जो 15 साल पुराने होने के कारण कंडम हो चुके हैं। बावजूद इन्हें संचालित किया जा रहा है। 258 वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस व परमिट या फिर दोनों खत्म हो गए हैं। इन वाहन स्वामियों और संबंधित स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई थी कि कंडम वाहन का प्रयोग न किया जाए। फिटनेस कराने और परमिट लेने के बाद ही वाहनों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें