फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Yojna: यूपी के 29 जिलों में हुए प्रदर्शन, अब तक 1562 गिरफ्तार, 82 मुकदमे दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदेश के 29 जिलों में प्रदर्शन हुए। मामले में अब तक 82 मुकदमे दर्ज कर 1562 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने बताया है कि अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के 29 जिलों में प्रदर्शन हुए थे। हर जिले में बलवाइयों को चिह्नित किया जा रहा है। यह पता लगाने की कोशिश है कि बलवाइयों में कितने युवक फौज में जाने की तैयारी करने वाले हैं और कौन-कौन बाहरी है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बलवाइयों की शिनाख्त व साक्ष्य इकट्ठा कर न्यायालय में पेश करें।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब तक कुल 82 मुकदमे दर्ज कर 1562 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में 1064 को शांति भंग की आशंका और 498 की अन्य धाराओं में गिरफ्तारी हुई है। सबसे अधिक 11 मुकदमे जौनपुर में दर्ज किए गए हैं।

वाराणसी व चंदौली में 9-9, अलीगढ़ में 6, मथुरा में 5, बलिया, मिर्जापुर व कानपुर देहात में 4-4,  देवरिया व गाजीपुर में 3-3 और गोरखपुर, बस्ती, आगरा, हरदोई, अयोध्या में 2-2 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संतकबीरनगर, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सुल्तानपुर, मऊ, ललितपुर, फतेहगढ़, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद और कन्नौज में भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें