फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना हेलमेट और नशे में बाइक चलाने पर 139 का चालान

Fri, 09 Jan 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नशे में धुत बाइक सवार सहित 138 के कटे चालान
विज्ञापन
लखनऊ। बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना चालकों को भारी पड़ गया। उनके चालान काटे गए। जुर्माना भरवाया गया। चालकों ने अफसरों को अर्दब में लेने का प्रयास भी किया। लेकिन उनकी एक न चली। नशे में धुत एक बाइक सवार का एल्कोहल टेस्ट हुआ और चालान भी किया गया।
विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यह 31 जनवरी तक चलेगा। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि इसके तहत पहले एक हफ्ते में जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके तहत ही बृहस्पतिवार को आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने रूमी गेट के पास दो पहिया वाहनों के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 138 चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए, जबकि एक चालक नशे में धुत मिला। यातायात नियमों का पालन करने के लिए चालकों को प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर लखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, पीटीओ अनीता वर्मा और आभा त्रिपाठी के साथ लखनऊ प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान आज

आरटीओ, प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत चेकिंग की जाएगी। इसके लिए पेट्रोल पंप ओनर्स के साथ विचार विमर्श किया गया है। वाहन चालकों को बिना हेलमेट ईंधन नहीं दिया जाएगा।

नशे में धुत बाइक सवार सहित 138 के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें