फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाले की टक्कर से महिला की मौत, चालक गाड़ी लेकर भागा

Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के गेट के सामने बुधवार रात तेज रफ्तार डाले की टक्कर से शालिनी सिंह (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक डाला लेकर भाग गया। शालिनी के पिता राजेश सिंह ने डाला चालक के खिलाफ पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीजीआई के ईश्वरीखेड़ा निवासी राजेश सिंह के अनुसार, शालिनी सिंह (30) की शादी रायबरेली स्थित हरचंदपुर निवासी भीम सिंह से हुई थी। भीम सिंह पीजीआई की डूडा कॉलोनी में रहते थे। वर्ष 2017 में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद शालिनी बेटी व बेटे के साथ मायके में रहने लगी थीं। शालिनी के दाहिने पैर में लकवा था और चलने में दिक्कत होती थी। बुधवार रात आठ बजे वह घर से सामान खरीदने की बात कहकर पैदल निकली थीं। कुछ देर के बाद परिचित होमगार्ड ने सूचना दी कि पीजीआई गेट के सामने तेज रफ्तार डाला चालक की टक्कर से शालिनी घायल हो गई हैं। पुलिस ने घायल शालिनी को ट्राॅमा-2 में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से डाला चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें