फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : प्लॉट के नाम पर 12 लोगों से 2.84 करोड़ की ठगी, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Thu, 01 May 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी वसुंधरा लोटस के सीएमडी के खिलाफ 12 लोगों से 2.84 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए, लेकिन न रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट फर्म वसुंधरा लोटस के सीएमडी सुधीर सिंह के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि सुल्तानपुर रोड पर आवासीय योजना में प्लॉट का झांसा देकर सुधीर ने 12 लोगों से 2.84 करोड़ रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन


मूलरूप से गाजीपुर के भवरपुर निवासी दिवाकर नाथ राय के मुताबिक वर्ष 2018 में प्लॉट खरीदने के लिए हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में संपर्क किया था। सीएमडी सुधीर सिंह और अन्य लोगों से हुई बातचीत में प्लॉट की कीमत 6.56 लाख रुपये बताई गई थी।

ये भी पढ़े- UP Weather: 60 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट; जानें पूर्वानुमान
विज्ञापन


पीड़ित ने प्लॉट बुक कर 25 प्रतिशत एडवांस 1,64,062 रुपये चेक से दिए थे। कंपनी ने 30 माह बाद रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने किस्तों में 2.93 लाख रुपये जमा किए थे। तय समय बाद संपर्क करने पर सुधीर ने टालमटोल शुरू कर दी। रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने दिए FIR के निर्देश, बाबा साहब के साथ अखिलेश के चेहरे के कोलाज का मामला

पीड़ित ने बताया कि उनके अलावा गाजीपुर के पीयूष राय से 57 लाख रुपये, मुक्तेश्वर राय 55 लाख रुपये, मनोज चौरसिया से 49.57 लाख रुपये, मऊ के संदीप कुमार राय, बलिया निवासी अवनीश कुमार राय से 5.70 लाख, बिहार के पवन कुमार से 2.81 लाख रुपये, गाजीपुर के राजेश कुमार राय व उनकी पत्नी श्वेता राय से पांच लाख, उदय प्रकाश यादव से 3.50 लाख, अंजू चौरसिया से 47.28 लाख रुपये और गाजीपुर के हनुमान सिंह यादव से 55.45 लाख रुपये ठगे हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढ़वाल से शिकायत की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें