फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद...एक फरार

Thu, 01 May 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी शातिर तस्कर गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के घुड़दौरिया गांव के निकट बुधवार रात पुलिस व एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया शातिर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शातिर के कब्जे से पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी के निकट राप्ती नहर पटरी से घुड़दौरिया गांव की ओर जा रहे हैं। शायद यह लोग कहीं पशु चोरी की फिराक में हैं। इस पर एसओजी प्रभारी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर रात करीब 02:15 बजे घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने भिनगा के लोखडिय़नपुरवा निवासी मंगल पुत्र शंकर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'मां हमारी नहीं रह जाती... सबकी हो जाती हैं', अनार पटेल का भावुक कर देने वाला भाषण
विज्ञापन


वहीं,  इसका दूसरा साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। घायल मंगल को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मौके से भागे सिपाही लाल यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: विपक्ष से राजनीतिक औजार छीनने की कोशिश है जातीय जनगणना का फैसला, बिहार चुनाव में दिख जाएगा नफा-नुकसान

गिरफ्तार मंगल के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित जिले के थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर व शस्त्र अधिनियम के नौ केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें