फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की कार से मिले 12 लाख, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी नकदी

Fri, 21 Jan 2022 09:59 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को  इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ अपट्रॉन चौकी प्रभारी सहित नेडा मोड़ के पास  वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को बाराबंकी जनपद की तरफ से एक एक्सयूवी-300 यूपी 32 एमई 4400 आती दिखी। पुलिस की टीम ने कार को रोक कर उसकी चेकिंग की तो गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर रखे 12 लाख रुपये कैश मिले। 
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को चेकिंग के दौरान अयोध्या हाइवे के पास एक कार से 12 लाख की नकदी बरामद की। कार गाजीपुर इलाके के संजय गांधी पुरम निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की थी। पुलिस ने नकदी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उपलब्ध कराने में असफल रहा। इस पर चिनहट पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई फ्लाईंग स्क्वायड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसटी टीम ने पड़ताल के बाद नकदी की कागजी कार्रवाई कर जांच केलिए आयकर विभाग को सूचना दी। विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को  इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ अपट्रॉन चौकी प्रभारी सहित नेडा मोड़ के पास  वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को बाराबंकी जनपद की तरफ से एक एक्सयूवी-300 यूपी 32 एमई 4400 आती दिखी। पुलिस की टीम ने कार को रोक कर उसकी चेकिंग की तो गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर रखे 12 लाख रुपये कैश मिले। 

पुलिस ने इस पर कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गाजीपुर संजय गांधीपुरम निवासी उर्मिल कुमार सिंह बताया। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि उर्मिल सिंह से जब कैश के बारे में दस्तावेज और स्रोत के बारे में सवाल किया गया तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे सके। एडीसीपी के मुताबिक उर्मिल सिंह ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर व अधिवक्ता बताया है। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें