फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMT परीक्षा में भी लगी सेंध, 12 गिरफ्तार

Tue, 26 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी में भी सॉल्वर गैंग ने सेंध लगा दी। एसटीएफ ने लखनऊ के जियामऊ इलाके से इस गिरोह से जुड़े 12 लोगों को दबोचा है। इनमें से चार डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


इनके पास से सीपीएमटी पेपर की जीरॉक्स कॉपी मिली है। एसटीएफ का कहना है कि जीरॉक्स कॉपी सीपीएमटी के ‘बी’ सीरीज से हूबहू मेल खा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि सीपीएमटी का प्रश्न-पत्र लीक कर अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूलने वाले गिरोह के लखनऊ में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। एसटीएफ  के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को इस गिरोह की जानकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को सूचना मिली कि जियामऊ में पराग एटीएम बूथ के पास स्थित एक मकान के कमरे में गिरोह से जुड़े लोग इकट्ठे हैं। ये लोग पेपर सॉल्व कर वायरलेस डिवाइस व पर्ची के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संबंधित अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगे।
Trending Videos

दस साल से गिरोह कर रहा था काम

इसके बाद टीम ने धावा बोल सुबह करीब पौने ग्यारह बजे 12 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड डॉ. राजेश रंजन व डॉ. प्रफुल्ल चंद्र वैश्य हैं।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह दस साल से यह काम कर रहा था। गिरोह के लोग यूपी व अन्य प्रदेशों के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का सौदा करते।

इसके बाद परीक्षा प्रबंधन से साठगांठ कर पेपर हासिल करते और उसे सॉल्व कराकर संबंधित अभ्यर्थियों तक पहुंचाते। इनके तार परीक्षा माफिया बेदीराम से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

कार, लैपटॉप व मोबाईल सहित कई चीजें बरामद

- दो कार (स्विफ्ट वीडीआई व हुंडई वरना)
- तीन मोटरसाईकिल
- एक स्कूटी एक्टिवा

- 24 मोबाइल फोन
- तीन लैपटॉप
- दो डोंगल
- एक राउटर

- आठ बनियान, जिनमें ब्लू-टूथ डिवाईस लगी है
- दो बगिंग डिवाईस (कान मे लगाने वाली)
- बैंक की 12 चेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें