फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के एक साल पर मुलायम ने लिया 'मौके' का फायदा

Mon, 25 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों को चापलूसी से बचने की नसीहत दी है। उन्होंने उनसे ऐसे मंत्रियों के नाम मांगे हैं जो जिलों में पार्टी की बैठकों में नहीं आते। उन्होंने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सरकार दिशा भ्रम की शिकार है, सरकार का एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सरकार के एक साल पूरा होने पर मुलायम को इस मौके पर केंद्र की खूब निंदा की।
विज्ञापन


मुलायम सिंह सोमवार को सपा मुख्यालय में सपा के जिला व महानगर अध्यक्ष और महासचिवों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अध्यक्षों से पूछा कि मंत्री और विधायक मासिक बैठकों में आते हैं या नहीं। अधिकतर अध्यक्षों ने कहा कि न मंत्री आते हैं न ही विधायक।

इस पर सपा मुखिया ने कहा, रजिस्टर बनाकर उन्हें बताएं कि कौन-कौन मंत्री और विधायक बैठकों में नहीं आते हैं। उनसे जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा, पार्टी में संगठन सबसे ऊपर होता है। जिला संगठन में अध्यक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री और विधायक उसके पीछे चलने चाहिए।
विज्ञापन


कहा, कुछ अध्यक्ष ही मंत्रियों व नेताओं की चापलूसी करने लगते हैं। वे चापलूसी से आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने आजमगढ़ में संगठन के कामकाज पर नाखुशी जताई। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए वहां की कुछ खामियों की तरफ इशारा किया।
Trending Videos

काम न करने वालों के नाम बंद लिफाफों में दें

कुछ अध्यक्षों की शिकायत पर उन्होंने कहा, जो अफसर और मंत्री काम नहीं कर रहे हैं, उनके नाम बंद लिफाफे में दे दें। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के साथ लोगों को यह भी बताएं कि मोदी सरकार झूठ-फरेब की है।

उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बैठक में मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी नरेश उत्तम समेत अधिकतर जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

पंचायत चुनाव और 2017 की तैयारी में जुटें
सपा मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे अभी से पंचायत और 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह सुनिश्चित करें कि 30 जून तक सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियां गठित हो जाएं। सपा से बेहतर नीतियां और कार्यक्रम किसी दल के पास नहीं है।

समाजवादी सरकार जैसा काम किसी अन्य राज्य सरकार ने नहीं किया। यहां जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं होगा। किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। सरकार अभी और काम करेगी। जनता का भरोसा सपा में है। देश में भी सपा का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

सतर्क रहना, दिल्ली से होती हैं साजिशें

मुलायम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दिशा भ्रम की शिकार है। वह देश को बर्बाद कर रही है। किसानों की भूमि लुटवाई जा रही है।

भाजपा ने चुनाव के दौरान नौजवानों को नौकरी देने, महंगाई पर रोक लगाने और सीमा पर चीन की घुसपैठ खत्म करने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादे पर अमल नहीं हुआ।

प्रदेश सरकार ने जनहित के तमाम काम किए हैं। नेपाल को मुसीबत के समय राहत दी।

उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, राज्य सरकार के खिलाफ दिल्ली से भी साजिशें होती हैं, इससे सतर्क रहना जरूरी है। उपचुनावों में सपा की जीत से भाजपा में बौखलाहट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें