फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, घेरा थाना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। व्हाटसअप ग्रुप पर कुछ लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। इसे देख हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने हिंदू संगठनों की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को रविवार रात में ही दबोच लिया गया। उसे जेल भेजा गया है।

रिसिया बाजार निवासी एक युवक ने फ्रेंड्शिप नाम से व्हाटसअप ग्रुप बना रखा है। रविवार को कुछ लोगों ने इस ग्रुप में फोटो और वीडियो पोस्ट की। इसमें हिंदू देवी देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भी गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। इसे देख हिंदू संगठनों के लोग भड़क उठे। रविवार रात 10:30 बजे के आसपास लोग रिसिया थाने पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सभी तस्वीरों को पोस्ट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष फिरोज अहमद ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक से मुद्दे पर वार्ता की।

इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सचिन साहू तथा रिसिया दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी जयप्रकाश अग्रहरी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। रात एक बजे तक हंगामे की स्थिति रही। केस दर्ज होने के बाद लोग शांत हुए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हियुवा नगर अध्यक्ष सचिन की तहरीर में नामजद अलीशेर निवासी सरस्वती नगर को रात में ही दबोच लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। रिसिया दुर्गा पूजा समिति की ओर से दी गई तहरीर में नामजद मेराज घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एक की लोकेशन बता रही दिल्ली
फ्रेंडशिप ग्रुप पर जिस मुख्य व्यक्ति ने तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया, उसकी लोकेशन दिल्ली बता रही है। इस मामले में रिसिया पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है।

एएसपी ने इंस्पेक्टर को सौंपी जांच
प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच इंस्पेक्टर संजय दूबे से कराने की आवाज उठाई। इस पर एएसपी अजय प्रताप ने नानपारा के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे को जांच सौंपी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें