लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 21 जिलों के उपभोक्ता फोरम के लिए पूर्णकालिक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नियुक्त किए गए अध्यक्ष का कार्यकाल जॉइन करने की तिथि से पांच वर्ष का होगा और रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष होगी।
जिन लोगों को जिला फोरम का अध्यक्ष बनाया गया है उसमें मैनपुरी के लिए सुभाषचन्द्र कुलश्रेष्ठ, मुजफ्फरनगर के लिए विजय कुमार अग्रवाल, फतेहपुर के लिए राजाराम सरोज, आजमगढ़ के लिए कृष्ण कुमार सिंह, मऊ के लिए मुक्तेश्वर प्रसाद, बलिया के लिए रमेश गुप्त जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षब बनाए गए हैं। वहीं बरेली प्रथम में घनश्याम पाठक, सिद्धार्थनगर में राज सिंह वर्मा, हमीरपुर में राम कैलाश, चित्रकूट में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुल्तानपुर में तेज बहादुर सिंह और कुशीनगर में लाल बहादुर सिंह अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा झांसी के लिए गुरू शरण श्रीवास्तव, उन्नाव के लिए दामोदर सिंह, सोनभद्र के लिए सुरेश चन्द्र राना, गौतमबुद्ध नगर के लिए कल्पना मिश्रा, बलरामपुर के लिए सैय्यद मोहम्मद हसीब, श्रावस्ती के लिए सैय्यद सरवत महमूद, गाजीपुर के लिए फरीदुल हक, बागपत के लिए अशोक कुमार सिंह और जिला कन्नौज के लिए सोहन लाल श्रीवास्तव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।