फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में आए 1100 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मेन कैंपस) की ओर से बृहस्पतिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लखनऊ विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर मिले। लविवि के प्लेसमेंट सेल और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय रोजगार अध्ययन पीठ के संयुक्त तत्वावधान में उप्र रोजगार मिशन और रोजगार विभाग के सहयोग से यह रोजगार मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन


लविवि के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन डाॅ. अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के जरिये 3,123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि दोपहर तक 1100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। रोजगार मेले का उद्घाटन कुलपति प्रो. सैनी ने किया। उन्होंने इसे छात्रों को उद्योग से जोड़ने वाला प्रभावी मंच बताया। प्रो. अरविंद मोहन ने विद्यार्थियों को कौशल बढ़ाने और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।


इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए 16 कंपनियों ने सहमति दी थी, लेकिन 12 कंपनियां ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकीं। वित्त, निर्माण, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों की इन कंपनियों में नाैकरी के लिए छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चयन परिणाम 7 से 14 दिनों में घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें