फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 11 नए मरीज मिले, नौ डिस्चार्ज, 42 जिले में नहीं है कोई कोविड मरीज

Sun, 07 Nov 2021 10:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के 42 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं, 11 नए मरीज मिले और 9 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। प्रदेश में संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 11 नए मरीज मिले हैं, जबकि नौ डिस्चार्ज हुए हैं। अब 85 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में लगातार निगरानी की नतीजा है कि 69 जिले में एक भी नया मरीज नहीं मिला है, जबकि 17 जिलों में एक-एक मरीज ही शेष हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई 73 हजार 204 सैंपल की जांच की गइ, जिसमें 11 पॉजिटिव मिले। इसमें गौतमबुद्ध नगर में पांच, लखनऊ में एक, मेरठ में एक, प्रयागराज में एक, वाराणसी में दो, बाराबंकी में एक मरीज मिला है। इसी तरह 69 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया।

बढ़ा टीकाकरण
उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।  इसमें 9.91 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि  3.38 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी गई है। अब तक 76 फीसदी से अधिक आबादी को कोविड टीका दिया जा चुका है। प्रदेश में कार्यरत 73000 से अधिक निगरानी समितियां निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें