फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर: 1100 रुपये तक होगा महंगा हवाई सफर

Tue, 02 Sep 2014 01:53 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्राइस वार के चलते कम किराए में घरेलू विमानों की सैर के ऑफर के बाद अब यात्रियों की जेब हल्की करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट इकोनॉमी रेग्यूलेट्री अथॉरिटी (एईआरए) ने एक अक्तूबर से लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) लगाने का निर्णय लिया है।

घरेलू विमान से सफर करने वाले यात्रियों को 370 रुपये और अंतरराष्ट्रीय विमान के यात्रियों को 1060 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि उनको यूडीएफ के अलावा 130 रुपये सुरक्षा के लिए पैसेंजर सर्विस फीस (पीएसएफ) भी देनी होगी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया भवन बनने के बाद यहां यात्रियाें की सेवाओं के लिए बढ़ रहे खर्च को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यूडीएफ लगाने की पेशकश की थी।

अभी एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों ने 77 रुपये प्रति यात्री पीएसएफ वसूलता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयर मैन सुधीर राहेला के हवाले से सचिव आलोक शेखर ने लखनऊ एयरपोर्ट पर यूडीएफ लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यूडीएफ एक अक्तूबर से 31 मार्च तक के लिए लगाया जाएगा। एक अप्रैल 2015 से यूडीएफ में 5.9 प्रतिशत की वृद्घि की जाएगी। इसके साथ घरेलू विमानों के यात्रियों को 392 रुपये व अंतरराष्ट्रीय विमान के यात्रियों को 1124 रुपये देने होंगे।

इस समय सरकार को दी जाने वाली 77 रुपये पैसेंजर सर्विस फीस से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसे यूडीएफ में ही शामिल कर लिया गया है।

इसकी जगह यात्रियों को सुरक्षा के नाम पर पैसेंजर सर्विस फीस 130 रुपये यूडीएफ के अलावा देनी होगी। विमान कंपनियों से वसूले जाने वाले एयरोनॉटिकल चार्ज के तहत लैंडिंग, पार्किंग व नेवीगेशन शुल्क में भी वृद्घि की गयी है।
विज्ञापन


हालांकि खाली समय में उड़ान भरने वाले अस्सी सीटों से कम क्षमता वाले एयर क्राफ्ट और हेलीकॉप्टर को लैंडिंग चार्ज की वृद्घि से छूट दी गयी है। इसके साथ ही घरेलू कार्गो हैंडलिंग चार्ज पर भी दस प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें