ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में आग के बाद फ्लैटों से भाग निकले निवासी
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग सोसाइटी के बेसमेंट स्थित बिजली के मुख्य पैनल में लगी। कुछ ही देर में आग से पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पूरी सोसाइटी में अंधेरा और तुम वही दिखाई दे रहा था। सोसाइटी में रहने वाले लगभग 1500 परिवार घबरा गए और फ्लैटों से बाहर निकल आए। निवासियों का आरोप है कि पूरी सोसाइटी की बिजली गुल हो गई और कई महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे लिफ्ट में फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को भी सूचना दी गई। निवासियों का आरोप है कि दमकल कर्मी यहां देरी से पहुंचे लेकिन आग बुझाने के प्रयास में जुट गए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन काफी देर तक सोसाइटी के लोग परेशान रहे और दहशत में रहे। निवासियों ने बिल्डर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में आग के बाद फ्लैटों से भाग निकले निवासी
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में आग के बाद फ्लैटों से भाग निकले निवासी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट पंचशील ग्रीन सोसायटी के बेसमेंट में पैनल में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा वेस्ट पंचशील ग्रीन सोसायटी के बेसमेंट में पैनल में लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में लगी आग