नोएडा एयरपोर्ट निर्माता कंपनी की साइट
- फोटो : Amar Ujala
मनोज कुमार शर्मा
जेवर। एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन पर साफ सफाई और समतलीकरण का काम एयरपोर्ट निर्माता कंपनी के साइट पूजन के एक माह बाद अभी पूरा नहीं हुआ है। फिलहाल कई दिन से काम रुका हुआ है। नोएडा एयरपोर्ट से 2023 में पहली उड़ान भरी जानी है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शिलान्यास के बाद काम तेजी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद किसी भी दिन का प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिलते ही एयरपोर्ट का शिलान्यास कराया जायेगा।
नोएडा अन्तराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जेवर के निर्माण की जिम्मेदारी विदेशी कंपनी ज्यूरिख को मिली थी। जिसके बाद ज्यूरिख ने भारत में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन करते हुए 26 अगस्त को कार्यस्थल का पूजन आदि कर काम शुरू किया था। लगभग एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन एयरपोर्ट के की भूमि का साफ सफाई और समतलीकरण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि इसके पीछे बारिश भी काम रुकने की वजह हो सकती है। इसके अलावा शिलान्यास, श्राद्घ, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी काम रुकने की वजह हो सकती है।
---
वहीं जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का शिलान्यास अगस्त माह में ही होना था, लेकिन अफगानिस्तान में तख्तापलट और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की वजह से प्रधानमंत्री कार्यालय से शिलान्यास का समय नहीं मिल पाया था। लेकिन मुख्यमन्त्री कार्यालय ने एयरपोर्ट के शिलान्यास का कार्यक्रम पितृ पक्ष के बाद नवरात्र में कराने के लिए कार्यक्रम भेजा है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से तारीख तय होनी है। शिलान्यास के बाद एयरपोर्ट पर युद्धस्तर से काम शुरू हो जायेगा सरकार की मंशा है कि यहां से 2023 में ही पहली उड़ान शुरू हो।
---
सहायक कंपनी ने भी बनाया साइट आफिस
सूत्रों की माने तो एयरपोर्ट के साफ सफाई से लेकर चारदीवारी के निर्माण का कार्य एयरपोर्ट निर्माता मुख्य कंपनी ने सीपी अरोड़ा कंपनी को दे दिया है। जिसके बाद इस कंपनी ने किशोरपुर गांव के समीप अपनी आफिस खोलते हुए कुछ मशीनों को भी साइट पर पहुंचा दिया है लेकिन शिलान्यास के इंतजार में अभी तक काम शुरू नही हो पा रहा है।
---चिन्हांकन और साफ सफाई का काम निपटा सकती है निर्माता कंपनी
जेवर विधायक ने बताया कि एयरपोर्ट पर काम शुरू करने से पहले किस जगह पर कौनसी इमारत बनाई जाएगी, कहां रनवे बनेगा इनकी निशानदेही तय करने में भी कंपनी को काफी समय लगेगा जिसको कंपनी कर भी रही है। बाकी साफ सफाई और चारदीवारी का काम शिलान्यास से पहले भी कंपनी चाहे तो कर सकती है।
---
मनोज कुमार शर्मा
साफ-सफाई और लेवलिंग का काम करने के लिए तैयार खड़ी मशीनें
- फोटो : Amar Ujala
साफ-सफाई और लेवलिंग का काम करने के लिए तैयार खड़ी मशीनें
एयरपोर्ट निर्माता कंपनी टी वेंडर एजेंसी सीपी अरोड़ा का साइट ऑफिस
- फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट निर्माता कंपनी टी वेंडर एजेंसी सीपी अरोड़ा का साइट ऑफिस
एयरपोर्ट की जमीन पर खड़ी झाड़ियां और पेड़
- फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट की जमीन पर खड़ी झाड़ियां और पेड़
एयरपोर्ट की जमीन पर दिखाई देते पेड़
- फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट की जमीन पर दिखाई देते पेड़