इस्राइल में हमास के हमले में अब तक 22 अमेरिकी नागरिकों की मौत
इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले अमेरिका ने 14 नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आतंकवाद को लेकर हमें बिल्कुल स्पष्ट होना होगा। इसकी कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा इस्राइल के साथ खड़ा रहेगा।
इस्राइल की नाकेबंदी की वजह से संयंत्र बंद
गाजा के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि उसके एकमात्र बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हुआ। इस्राइल की नाकेबंदी की वजह से संयंत्र बंद हुआ।
इस्राइल ने गाजा को सैन्य क्षेत्र घोषित किया
इस्राइल ने गाजा को सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब गाजा में प्रवेश करने की मनाही होगी। अगर कोई गाजा में जबरन घुसने की कोशिश करेगा तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा।
गाजा में पावर सप्लाई ठप
गाजा में पावर सप्लाई ठप हो गई है। पावर प्लांट बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, गाजा का एकमात्र पावर स्टेशन ठप पड़ गया है। यहां अब कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में गाजा बिजली की किल्लत से गुजर रहा है।
इस्राइल और फलस्तीन में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए विदेश मंत्रालय में 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष से 1800118797 (टोल फ्री) के जरिए संपर्क किया जा सकता है। स्थिति पर नजर रखने, जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए कुछ नंबर भी जारी किए जा रहे हैं।
टेलीफोन नंबर
+91-11 23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+919968291988
ईमेल
situationroom@mea.gov.in
तेल अवीव
भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है:
+972-35226748
+972-543278392
ईमेल
cons1.telaviv@mea.gov.in
फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि दफ्तर की तरफ से नागरिकों के लिए आपात हेल्पलाइन जारी की गई है।
फोन: 0592-916-418
व्हाइट्सएप: +970-592916418
इस्राइल में भारत के दूतावास ने यहां रह रहे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी की है। दूतावास ने कहा कि नागरिकों की मदद के लिए अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए नागरिकों से शांत और चौकस रहने की अपील की जाती है। साथ ही लोग सुरक्षा एडवायजरी का भी पालन करें।
हेल्पलाइन नंबर: +972-35226748; +972-543278392
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
इस्राइल में गाजा पट्टी से लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। स्देरॉत जंक्शन पर हेलीकॉप्टर और विमानों से पैट्रोलिंग भी तेज की गई है।
इस्राइल ने हमास की तरफ से हमले का करारा जवाब दिया है और कई क्षेत्रों पर कब्जा वापस हासिल किया है। इस बीच क्षेत्र में कई जगहों पर सैनिकों की जबरदस्त मौजूदगी देखी गई है। सीमाओं पर भी गोलियों के खोखे अब तक देखे जा सकते हैं। गाजा से जुड़ी सड़क पर सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
ईरान के समर्थन वाले इराकी और यमनी सशस्त्र संगठनों ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इन संगठनों ने कहा है कि अगर गाजा में हमास के खिलाफ अमेरिका ने मदद पहुंचाई तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी हित वाली जगहों को नुकसान पहुंचाएंगे।
गाजा के ऊर्जा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि उसके पावर प्लांट में अब सिर्फ तीन लाख लीटर डीजल ही बचा है, जो कि क्षेत्र को सिर्फ 10-12 घंटे बिजली ही मुहैया करा सकता है। इसके बाद गाजा पट्टी में बिजली का भीषण संकट पैदा हो सकता है। गौरतलब है कि इस्राइल ने पूरे क्षेत्र में सीमाओं को बंद कर अहम रसद की आपूर्ति रोक दी है।
लेबनान की न्यूज एजेंसी ने बुधवार को इस्राइल पर दो रॉकेट हमलों की पुष्टि की। बताया गया है कि लेबनान की तरफ से उत्तरी इस्राइल में दो एंटी टैंक मिसाइल से हमला किया गया। इसके बाद इस्राइल में सायरनों की आवाजें भी सुनी गईं।
हमास के आतंकियों ने बीते शनिवार इस्राइल में घुसकर 1000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन हमास के आतंकियों के पास 25 साल की इनबार लीबरमैन का कोई जवाब नहीं था। बता दें कि इनबार लीबरमैन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर ना सिर्फ अपने समुदाय को हमास के हमले से बचाया बल्कि हमास के दो दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट भी उतार दिया। इनमें से पांच को अकेले लिबरमैन ने ढेर किया। लिबरमैन की इस बहादुरी के लिए पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है और वह इस्राइल की जनता की नजरों में नायक बनकर उभरी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल में हमास के आतंकी हमले को चार दिन बीत चुके हैं और अब आतंकियों की बर्बरता की खबरें सामने आ रही हैं। हमास के आतंकियों ने इस्राइली लोगों ना सिर्फ मौत के घाट उतारा बल्कि उनके साथ बर्बरता भी की। इस्राइली सैनिकों को जो शव बरामद हो रहे हैं, उनमें से कई के सिर धड़ से अलग हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इस्राइली सैनिकों ने बताया कि 40 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर..
आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इस्राइल के रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस का कहना है कि इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं 27 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने हमास आतंकियों द्वारा हमले के बाद कफार रजा में हुए विनाश को देखने के लिए विदेशी पत्रकारों को घटनास्थल पर ले गए। इन पत्रकारों को आईडीएफ सैनिकों की कंपनी के साथ रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर...
हमास के हमले के बाद इस्राइली वायुसेना की तरफ से गाजा पट्टी में की गई बमबारी से हर तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा दिखाई दिया। इससे जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं।
फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास पर हो रहे ताबड़तोड़ हमले के बीच में उसने एक और खतरनाक प्लान तैयार किया है। दुनिया भर की अलग-अलग इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से जुटाए गए इनपुट के मुताबिक हमास ने "फ्राइडे प्लान" तैयार किया है। इस प्लान के तहत आतंकी संगठन ने दुनिया भर के सभी मुस्लिम देशों और फिलिस्तीन से बाहर रहे प्रवासियों को आने वाले शुक्रवार के लिए एक बहुत बड़ा और खतरनाक टास्क दे दिया है। जानकारी के मुताबिक सभी मुस्लिम देश और अपने समर्थकों को फिलिस्तीन की सीमा की ओर कूच करने का खतरनाक रोड मैप तैयार करके भेजा है। अब खतरा इस बात का है कि हमास की ओर से जारी किए गए इस खतरनाक रोड मैप का फिलिस्तीन से लेकर दुनिया के अलग-अलग मुस्लिम देशों में शुक्रवार को क्या असर दिखने वाला है। फिलहाल हमास की ओर से तैयार किए गए इस खतरनाक प्लान के बाद दुनिया के प्रमुख देशों में न सिर्फ अलर्ट जारी हो गया है। बल्कि सभी ताकतवर देश की खुफिया एजेंसियों की टीमों ने आने वाले शुक्रवार को बड़े खतरे को निपटने की तैयारी में जुट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल पर हमास के हमले की साजिश रचने वाले आतंकी मोहम्मद दइफ की तलाश जारी है। इस बीच इस्राइली सेना के हमले में दइफ के परिवार की मौत ह गई है। बताया गया है कि एयरस्ट्राइक में दइफ के पिता, उसके भाई और बेटे की मौत हुई है। इसके अलावा उसके भाई की पोती की भी जान गई है।
इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल रही हैं। इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि गाजा से बाहर निकलने वाले एकमात्र रास्ते पर भी इस्राइल लगातार हमला कर रहा है। इसलिए मिस्र गाजा पट्टी से अपने सिनाई प्रायद्वीप में बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल को पश्चिमी देशों का खुलकर समर्थन मिल रहा है। खासकर अमेरिका ने इस्राइल को हरसंभव मदद देने का एलान कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन गुरुवार को इस्राइल भी पहुंच रहे हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एकजुटता दिखाने के लिए इस्राइल जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
हमास के आतंकी हमले में अब तक इस्राइल के 155 सैनिकों की जान जा चुकी है। इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ इस्राइल में अब तक कुल 1200 मौतें हो चुकी हैं, इनमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इस्राइली क्षेत्र में हमास के भी 1500 से ज्यादा आतंकी मार गिराने का दावा किया गया है।
आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 2100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, इस्राइल ने हमास द्वारा पिछले सप्ताह किए गए हमले को 9/11 का पल बताया। हमले के पीछे के मास्टरमाइंड फलस्तीनी आतंकवादी मोहम्मद दइफ ने इसे अल अक्सा फ्लड अभियान बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
Israel Hamas War LIVE and Updates: आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जहां पश्चिमी देशों ने अब इस संघर्ष में इस्राइल का साथ दिया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के कई देशों ने हमास के कदम का समर्थन किया है। इस बीच दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।