फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: यूपी में सात चरण में मतदान, पीएम की सीट पर एक जून को वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।  चुनाव की तारीखों से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:59 PM, 16-Mar-2024

लखनऊ के आसपास 20 मई को मतदान

लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।

06:54 PM, 16-Mar-2024

काशी के 19 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट 
काशी के 19 लाख 39 हजार 255 मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में पुरुष मतदाता 10 लाख 53 हजार 293 और महिला मतदाता आठ लाख 85 हजार 827 हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स 135 हैं।

05:53 PM, 16-Mar-2024

मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को 

मेरठ में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन
04:37 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश में सातवां चरण

महराजगंज 
गोरखपुर 
कुशीनगर 
देवरिया 
बांसगांव 
घोसी 
सलेमपुर 
बलिया 
गाजीपुर 
चंदौली
वाराणसी 
मिर्जापुर 
रोबर्ट्सगंज

04:32 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश में छठवें चरण में इन सीटों पर मतदान

सुल्तानपुर 
प्रतापगढ़ 
फूलपुर 
इलाहाबाद 
अंबेडकरनगर 
श्रावस्ती 
डोमरियागंज 
बस्ती 
संतकबीरनगर 
लालगंज 
आजमगढ़ 
जौनपुर 
मछलीशहर 
भदोही

विज्ञापन
04:31 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश में पांचवां चरण 

मोहनलाल गंज 
लखनऊ 
रायबरेली 
अमेठी 
जालौन 
झांसी 
हमीरपुर 
बांदा 
फतेहपुर 
कौशाम्बी 
बाराबंकी
फैजाबाद 
कैसरगंज 
गोंडा

04:26 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में मतदान 

शाहजहांपुर 
लखीमपुर खीरी
धौरहरा
सीतापुर
हरदोई
मिश्रिख
उन्नाव 
फर्रुखाबाद
इटावा 
कन्नौज 
कानपुर 
अकबरपुर 
बहराइच

04:24 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश में तीसरा चरण में मतदान

संभल 
हाथरस 
आगरा 
फतेहपुर सीकरी 
फिरोजाबाद 
मैनपुरी 
एटा 
बदायूं
आंवला
बरेली

04:22 PM, 16-Mar-2024

यूपी में दूसरे चरण में इन सीटों पर चुनाव

अमरोहा 
मेरठ 
बागपत 
गाजियाबाद 
गौतमबुद्ध नगर 
बुलंदशहर 
अलीगढ़ 
मथुरा

04:19 PM, 16-Mar-2024

यूपी में पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव 

सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पीलीभीत

04:10 PM, 16-Mar-2024

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान 

पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में भी आठ सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में 14 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में 14 सीटों पर वोटिंग होगी। सातवें चरण में 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पहला चरण: 8 सीट
दूसरा चरण: 8 सीट
तीसरा चरण: 10 सीट
चौथा चरण: 13 सीट
पांचवां चरण: 14 सीट
छठा चरण: 14 सीट
सातवां चरण: 13 सीट

03:53 PM, 16-Mar-2024

सात चरण में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतगणना होगी। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा। एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।  

03:46 PM, 16-Mar-2024

2100 पर्यवक्षेक तैनात किए गए हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयोग ने सलाह दी है कि निजी जिंदगी को लेकर भी चुनावों में हमले न करें। फेक न्यूज न फैलाएं। जाति धर्म पर भाषण नहीं। सोशल मीडिया की निगरानी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पर्यवक्षेकों को ट्रेनिंग दी गई है। 2100 पर्यवक्षेक तैनात किए गए हैं। हिंसा मुक्त चुनाव का लक्ष्य है। 

03:43 PM, 16-Mar-2024

फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की शायरी में मतदाताओं को फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न हो। 

03:40 PM, 16-Mar-2024

'सियासी दलों के लिए सख्त एडवाइजरी'

राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकार्ड है तो उसे 3 बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा । राजनैतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है?

03:36 PM, 16-Mar-2024

चुनाव में पैसा बांटने का खेल खेलने वालों की शिकायत करें

चुनाव आयुक्त ने बताया कि हिंसा मुक्त चुनाव कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। काले धन का इस्तेमाल को रोकने के भरपूर प्रयास करेंगे। कुछ राज्यों में बल का प्रयोग ज्यादा है, कुछ राज्यों में धन का प्रयोग ज्यादा होता है। हमारे पास पूरे आंकड़े हैं।

03:32 PM, 16-Mar-2024

'12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

03:25 PM, 16-Mar-2024

'85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता घर बैठे देंगे वोट'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

03:24 PM, 16-Mar-2024

55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

03:21 PM, 16-Mar-2024

इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।

03:18 PM, 16-Mar-2024

जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं: चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होना बाकी हैं। 

03:17 PM, 16-Mar-2024

इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता

हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।

03:16 PM, 16-Mar-2024

भारत में मतदाताओं की संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से भी ज्यादा

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

03:13 PM, 16-Mar-2024

सीईसी बोले- देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।

03:11 PM, 16-Mar-2024

भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया नजर रहती है: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया नजर रहती है। चुनाव का पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। 800 डीएम, और एसपी से बात की है। चुनाव की व्यापक तैयारी की गई है। 

03:08 PM, 16-Mar-2024

आप लोग भी कृपया तैयार हो जाइए: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषण पहले कहा कि सभी लोगों को अभिनंदन, आप सभी का यहां पर स्वागत है। हम मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि हमारी स्याही तैयार है। आप लोग भी कृपया तैयार हो जाइए।

03:08 PM, 16-Mar-2024

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव

02:44 PM, 16-Mar-2024

कुछ देर में होगी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए चुनाव आयोग कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

02:27 PM, 16-Mar-2024

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों की थी समीक्षा बैठक

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर  यूपी की राजधानी लखनऊ में चुनाव आयोग ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला स्तर पर तैयारियों को आकलन किया गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के ट्रांसफर भी किए जा चुके हैं।

01:45 PM, 16-Mar-2024

सभी राजनीतिक दल तैयारियों को जुटे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में सभी राजनीतिक दल तैयारियों को जुटे हैं। संभावना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मई के दूसरे सप्ताह के बीच यूपी में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो सकती है। 

01:22 PM, 16-Mar-2024

यूपी में सबसे ज्यादा 80 सीट

आपको बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसा ही हुआ था। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। सबसे ज्यादा सीटों वाले यूपी में सुरक्षा बलों की उपलब्धता को देखते हुए चुनावी तारीखों की घोषणा होगी।

12:14 PM, 16-Mar-2024

छह से सात चरण में हो सकती है वोटिंग

उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर छह से सात चरण में वोटिंग हो सकती है। आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होनी है। माना जा रहा है कि देश में होने वाले हर चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर मतदान हो सकता है। 

11:34 AM, 16-Mar-2024

ईवीएम से ही चुनाव 

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कामकाज में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार से शुक्रवार को इन्कार कर दिया। जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, यह कोर्ट पहले ही कई बार इसकी जांच व ईवीएम से जुड़े कई मुद्दों पर विचार कर चुकी है। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, हम कितनी याचिकाओं पर विचार करेंगे? हाल में, हमने वीवीपीएटी से जुड़ी याचिका पर विचार किया था। हम धारणाओं पर नहीं चल सकते। हर पद्धति के अपने सकारात्मक और नकारात्मक बिंदु हैं। अनुच्छेद-32 के तहत हम इस पर विचार नहीं कर सकते। जस्टिस खन्ना ने कहा कि अदालत ने इस मुद्दे पर 10 से अधिक बार परीक्षण किया है।

11:13 AM, 16-Mar-2024

97 करोड़ मतदाता कर सकेंगे अपने हक का उपयोग

इस चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। देशभर में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले दो करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं।

11:02 AM, 16-Mar-2024

सात चरणों में हुआ था पिछला आम चुनाव

2019 में चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को हुआ था। मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराया गया, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशाें में एक ही चरण में वोट पड़े थे। 2014 में चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव हुए थे। 16 मई को परिणाम घोषित किए गए थे।
 

10:40 AM, 16-Mar-2024

पिछले चुनाव में भाजपा को 303 और कांग्रेस 52 सीटें मिलीं

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भाजपा 303 व कांग्रेस 52 सीटों पर जीती थी। कांग्रेस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं जुटा सकी थी। लिहाजा, इस चुनाव को विपक्षी गठबंधन के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

10:25 AM, 16-Mar-2024

16 जून को खत्म हो रहा है 17वीं लोकसभा का कार्यकाल

मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले, नई लोकसभा का गठन करना अनिवार्य है। ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा है। इन राज्यों में चुनाव तारीखों की भी घोषणा होगी। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए तारीखें तय की जाएंगी।

10:07 AM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election: यूपी में सात चरण में मतदान, पीएम की सीट पर एक जून को वोटिंग

चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें