सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके चाचा-चाची आ गए। इसके बाद आरोपी ने तीनों को बेरहमीं से पीट दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन थानेदार ने जानकारी से इनकार किया है। और पढ़ें
किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। किसान अपनी मांग मनवाने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। और पढ़ें
चिकित्सालय में फैली गंदगी की शिकायत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से ट्विटर के माध्यम से की गई थी। शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ने अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। और पढ़ें
जसंवत नगर में गरीबों और असहायों को सपा नेता शिवपाल सिंह ने कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की विरोधी पार्टी है। भीषण ठंड में न अलाव जलवाए गए और न ही कंबल बांटे। और पढ़ें
औरैया जिले में दिबियापुर रोड पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मृतक ट्रक चालक था, पिछले एक सप्ताह से लोगों ने उसे नहीं देखा है। और पढ़ें
बसंती पंचमी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों में होली महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। होली महोत्सव पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल-फूलों की होली ठाकुरजी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है। और पढ़ें
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का महानिबंधक नियुक्त किया गया है। और पढ़ें
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
शॉपिंग माल, पेट्रोल पंप या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर पेटीएम केवाईसी या लोन देने वाले लोगों से सावधान हो जाएं। वरना आपका भी खाता खाली हो जाएगा। आगरा में पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
हाथरस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह मार्चपास्ट, रैली, स्कूल-कालेजों में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक-खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हाथरस जिलाधकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में 74 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। और पढ़ें
पीडी नगर में हाईवे के पास स्थित होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इसमें असम निवासी तीन युवतियां मिलीं। साथ ही, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। सीओ ने नियमों की अनदेखी परहोटल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है। और पढ़ें
आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
ट्रेक्टर परेड में ट्रेक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसान यूनियनों के झंडे लहरा थे। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसान-मजदूर एकजुटता जिन्दाबाद, एम एस पी का अधिकार लेके रहेंगें, संपूर्ण कर्जा माफी दो, अभी तो ये अगड़ाई है आगे और लड़ाई है नारे गूँज रहे थे। और पढ़ें
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से तीन दिन पहले उसके भाई का विवाद हो गया था। उन लोगों ने भाई को देख लेने की धमकी दी थी। और पढ़ें
Bomb Threat: अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को दो दिन पहले मिले एक पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सिलसिलेवार बम विस्फोटों की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच में यह फर्जी निकला। और पढ़ें
चांदपुर-नूरपुर तिराहे पर वर्ष 1990 में चौधरी चरण सिंह चौक का निर्माण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसका सौन्दर्यीकरण कराने में स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद के पुत्र राकेश बंसल परिवार ने अपनी अहम भूमिका निभाकर चौक को यादगार बना दिया है। और पढ़ें
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का प्रयास किया गया। परिजनों के थाना घेरने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें
74वें गणतंत्र दिवस पर सुबह ध्वजारोहण किया गया। बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ में ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी मनाई गई। स्कूल, सामाजिक संस्था, राजनीतिक संगठनों ने गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। और पढ़ें
गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में कुछ एनसीसी कैडेट्स ने एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारे नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया, तो एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है। और पढ़ें
जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम 74 वां गणतन्त्र दिवस मना रहे है। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह अवसर पिछले वर्ष में किये गये कार्यों का लेखा जोखा के मूल्यांकन एवं आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यों की रणनीति बनाने का है। और पढ़ें
पाली थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने बुआ के लड़के पर ही आरोप लगाए हैं। एएसपी पूर्वी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। और पढ़ें
थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से दाे चचेरी बहनाें की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। और पढ़ें
इगलास के गांव लखटोई के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान की बारी थी। वीडियो में टीचर हसमुद्दीन भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से मना करता दिख रहा है। और पढ़ें
आज बीएचयू का 108वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने डीजे की धुन और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। लहरिया लूटा ए राजा और पियवा से पहिले हमार रहलू गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। छात्रों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और पढ़ें
Republic Day Tableau: गणतंत्र दिवस की झांकी में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में देश की संस्कृति, आर्थिक और सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया। और पढ़ें
शहर के बुजुर्गों ने बताया कि आजादी की खुशी में पूरी रात शहर नहीं सोया था। वहीं किसी को रेडियो पता चला कि संविधान लागू हो गया है। पढ़िए ऐसे ही अनसुने किस्से...
और पढ़ें
Meerut News : जेल से सात साल बाद बाहर आए मुस्तकीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पीड़ित परिवार ने SSP से कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दुल्हन की विदाई के बाद बड़ा बवाल हो गया। इसमें दुल्हन और उसके भाइयों को पीट दिया गया। इसके बाद दुल्हन सीधे कोतवाली पहुंच गई। और पढ़ें
गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश गेहूं और चीनी उत्पादन में नंबर वन है। गेहूं और चीनी उत्पादन की चर्चा करते करते अचानक राज्य मंत्री बोल बैठे कि अपराधों में.. और पढ़ें
Meerut News : गोकशी देख बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उधर, पठान फिल्म का भी जमकर विरोध किया जा रहा है। और पढ़ें
दिलशाद सिर्फ दस्तकारी के हुनरमंद नहीं हैं, बल्कि वह सोने के जेवर बनाने की डाई भी बनाते हैं। वैसे तो देश के अनेक स्थानों पर उनके द्वारा तैयार डाई पसंद की जाती है, लेकिन सबसे अधिक राजस्थान के नाथद्वार और उदयपुर के व्यापारी ले जाते हैं। और पढ़ें
माघ मेले में खाक चौक पर वसंत पंचमी से धूना तपस्या शुरू हुई। कठिन तपस्या मानी जाने वाली धून तपस्या अग्नि के घेरे में बैठकर विधि विधान पूर्वक की जाती है। संन्यासियों की इस तपस्या को देखने के लिए भीड़ लगी रही। और पढ़ें
यूपी के कानपुर देहात में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पंचायत रनिया बाजार में बने बीज गोदाम में उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। और पढ़ें
सेमला गुन्नौर की गौशाला में लगभग 350 गोवंशीय पशु पल रहे हैं। पिछले दो दिनों में इस गौशाला में लगभग 8 गोवंशीय से पशुओं की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि जो पशु मरे हैं, उनके शव गौशाला में ही पड़े हैं। केयरटेकर, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव में से किसी ने भी मृत गायों के शवों को वहां से हटाना गवारा नहीं किया। और पढ़ें
स्कूल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि दो शिक्षकों ने कक्षा में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सत्यवती पब्लिक स्कूल से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद बच्चे बस से घर वापस जा रहे थे। और पढ़ें
कुछ दिन शांत रहने के बाद आरोपी ने फिर से भाजपा नेता वीर सिंह को व्हाट्सएप मैसेज, कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया। बुधवार को वीर सिंह अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। और पढ़ें
गणतंत्र दिवस के मौके पर लेटे हनुमानजी का श्रृंगार तिरंगे के रूप में किया गया। हरे, केसरिया और सफेद फूलों से तिरंगे के रूप में बजरंग बली का मनमोहन श्रृंगार देखकर भक्त अभीभूत हो गए। मंदिर के चारों तरफ तिरंगा भी लगाया गया था। जय बजरंग बली और जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। और पढ़ें
कासगंज जिले में प्रेम संबंध प्रगाड़ होने से पहले ही उनका गला घोट दिया जाता है। या यूं कहें कि झूठी शान की खातिर दो प्रेम करने वालों की हत्या कर दी जाती है। आंकड़ो में नजर डालते हैं तो काफी चौंकाने वाले हैं। आइए ऐसे की कुछ मामले जानते हैं।
और पढ़ें
Baghpat News : किरठल गांव में एक मकान के कमरे में युवक की लाश पड़ी मिली। वहीं युवक की लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। उधर, रटौल में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। और पढ़ें
यूपी के कानपुर में पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बचाने में पति भी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
खुल्दाबाद में दरोगा की कार से चुराई गई पिस्टल बुधवार को बरामद कर ली गई। पिस्टल स्टेशन पर घूमने वाली बबिता उर्फ तमन्ना ने चुराई थी। पुलिस ने उसे व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी (22) की शादी दो माह पूर्व जटहा बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल रोशन राय से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर थाने में कई बार पंचायत भी हुई। दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। और पढ़ें
जनवरी 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जो भारतीय राष्ट्रीय आर्मी के मुखिया थे, ने भी अपने पत्र के माध्यम से गोपाल सिंह पुत्र गुरेन सिंह को सहायता देने को कहा, मगर तत्कालीन प्रशासन व शासन ने सहायता तो दूर सेनानी के रूप में मान्यता तक नहीं दी। इसका परिवार को मलाल है। और पढ़ें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज प्राथमिकी में जारी समन आदेश को रद्द कर दिया है। और पढ़ें