फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:30 PM, 21-Sep-2026

कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन: गले में टायर डालकर निकाली पदयात्रा, गड्ढों पर चढ़ाए फूल

कानपुर की बदहाल, टूटी और गड्ढे वाली सड़कों के विरोध में सोमवार को कानपुर महानगर कांग्रेस ने अनूठे तरीके से विरोध जताया। और पढ़ें

05:29 PM, 21-Sep-2026

अलीगढ़: युवती को बुलाया होटल, शादी से इन्कार करने पर गले में डाल दिया फंदा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सुमित ने युवती को अलीगढ़ के हैवेन होटल बुलाया। उसने कहा कि वह उसे अपनी होने वाली पत्नी से मिलवाना चाहता है। युवती के पहुंचने पर सुमित ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के शादी से इन्कार करने पर सुमित ने अपने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर युवती के गले में फंदा लगा दिया। और पढ़ें

05:27 PM, 21-Sep-2026

50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार, VIDEO

50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार, VIDEO और पढ़ें

विज्ञापन
05:25 PM, 21-Sep-2026

अपराध: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से आया था यूपी; एक्सप्रेस-वे के नीचे से पकड़ाया

पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रब्बानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मोबाइल चोरी, आबकारी अधिनियम, वाहन चोरी और आयुध अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार रब्बानी लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें

05:19 PM, 21-Sep-2026

कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में चार साल से फरार 50 हजार का इनामी राशिद जालौन में गिरफ्तार

पनकी क्षेत्र में वर्ष 2022 में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राशिद खान उर्फ शानू उर्फ बड़े लल्लू को एसटीएफ ने सोमवार सुबह जालौन से गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
05:11 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर चाकू से हमला, घायल

VIDEO: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर चाकू से हमला, घायल और पढ़ें

05:10 PM, 21-Sep-2026

मेरठ: अक्टूबर में घर लौटना था, उससे पहले सऊदी अरब से आई मौत की खबर; रियाद में कंटेनर चालक की मौत

मेरठ के सरधना क्षेत्र के कालंद गांव निवासी साहिल त्यागी की सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार ने शव को वहीं दफनाने की अनुमति दी है। और पढ़ें

05:08 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचाई शासन की योजनाओं की जानकारी

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचाई शासन की योजनाओं की जानकारी और पढ़ें

05:08 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

VIDEO: भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी और पढ़ें

05:08 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: जल जीवन मिशन की खुली पोल, चालू होने से पहले फूटी पाइपलाइन

VIDEO: जल जीवन मिशन की खुली पोल, चालू होने से पहले फूटी पाइपलाइन और पढ़ें

05:07 PM, 21-Sep-2026

बरेली: सपा के 13 महानगर पदाधिकारियों को सौंपा गया प्रभार, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश

बरेली में रविवार को सपा कार्यालय पर बूथ कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने 13 पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकोष्ठों का प्रभार सौंपा। उन्हें मासिक बैठकें करने और जनसमस्याएं उठाने के निर्देश दिए गए।  और पढ़ें

05:01 PM, 21-Sep-2026

कानपुर: चार व्यापारियों की कार घेरकर बाइक सवार युवकों ने की पिटाई

कानपुर: चार व्यापारियों की कार घेरकर बाइक सवार युवकों ने की पिटाई और पढ़ें

05:01 PM, 21-Sep-2026

यूपी: मैनपुरी के चार व्यापारियों की कार घेरकर सड़क पर पिटाई, मोबाइल-चेन लूटने का आरोप

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-पनकी रोड पर सोमवार को मैनपुरी से आए चार व्यापारियों की कार घेरकर बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर मारपीट की। और पढ़ें

04:49 PM, 21-Sep-2026

कानपुर: गाल में गांठ से कैंसर की आशंका, तनाव में महिला ने दी जान, 20 साल पहले किया था प्रेम विवाह

रायपुरवा थाना क्षेत्र के भन्नानापुरवा में गाल में गांठ निकलने के बाद कैंसर होने की आशंका से तनाव में चल रही कहकशां बेगम (40) ने रविवार देर रात मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। और पढ़ें

04:44 PM, 21-Sep-2026

Jhansi: झांसी में लगीं 'अखिलेश के माफिया और माफिया के अखिलेश' लिखी विवादित होर्डिंग, सपाइयों ने उतरवाईं

होर्डिंग में सपा प्रमुख से लेकर स्थानीय नेताओं की फोटो चस्पा करते हुए लिखा गया कि 'अखिलेश के माफिया और माफिया के अखिलेश'। और पढ़ें

04:41 PM, 21-Sep-2026

यूपी: मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, स्कूल से लाैटते समय मारी गोली; बाइक सवारों ने की वारदात

यूपी के मैनपुरी जिले में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या कर दी गई। शिक्षक स्कूल से घर लाैट रहे थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:40 PM, 21-Sep-2026

चित्रकूट: तरौंहा में खेलते समय मिला विस्फोटक, जलाने पर हुआ धमाका, दो किशोर झुलसे

सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा गांव में खेलते समय बच्चों को मिला विस्फोटक पदार्थ माचिस से जलाने पर फट गया। धमाके में दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। और पढ़ें

04:40 PM, 21-Sep-2026

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, इम्तियाज अहमद भुट्टो को बनाया प्रत्याशी

बसपा ने यूपी चुनाव 2027 के लिए सुल्तानपुर सीट पर  इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई। और पढ़ें

04:38 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

VIDEO: मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या और पढ़ें

04:37 PM, 21-Sep-2026

सत्ता का संग्राम: बिधूना में विकास या दूसरे मुद्दे? विधायक के कामकाज पर क्या है जनता की राय, देखें रिपोर्ट

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत टीम बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और युवाओं, महिलाओं व स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने विधायक के कामकाज, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी राय साझा की। 
  और पढ़ें

04:36 PM, 21-Sep-2026

मेरठ: आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, फाइटर जेट्स की हवा में कलाबाजियां देख बोले दर्शक-ये पल ऐतिहासिक

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के एयर शो के दूसरे दिन नौ हॉक एमके-132 विमानों ने करीब 30 मिनट तक हैरतअंगेज करतब दिखाए। आसमान में तिरंगे और दिल की आकृति वाले फॉर्मेशन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। और पढ़ें

04:36 PM, 21-Sep-2026

बदायूं: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 के पार

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज शामिल थे। पंजीकरण और दवा काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई।  और पढ़ें

04:30 PM, 21-Sep-2026

विपक्ष पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- कांग्रेस और सपा करती हैं परिवारवाद की राजनीति

विपक्ष पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- कांग्रेस और सपा करती हैं परिवारवाद की राजनीति और पढ़ें

04:20 PM, 21-Sep-2026

हाईकोर्ट : फॉरेंसिक विज्ञान में पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आपराधिक न्याय व्यवस्था में तकनीकी सुधारों और फॉरेंसिक विज्ञान के बेहतर इस्तेमाल को लेकर पुलिस व अभियोजन अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण का आदेश दिया है। और पढ़ें

04:19 PM, 21-Sep-2026

बरेली: शुक्रवार तक निपटा लें जरूरी काम, पांच दिन बैंक बंद रहने की आशंका

बैंकिंग यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। अगर हड़ताल होती है तो अवकाश और हड़ताल के कारण पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में शुक्रवार तक बैंक संबंधी काम निपटा लें।  और पढ़ें

04:17 PM, 21-Sep-2026

प्रयागराज : पिछली नियुक्ति रद्द होने की बात छिपाना सेवा से बर्खास्तगी का आधार नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पुरानी नियुक्ति रद्द होने की जानकारी न देना सेवा समाप्ति का आधार नहीं हो सकता। इस टिप्पणी संग कोर्ट ने संतकबीरनगर के बीएसए की ओर से जारी सहायक अध्यापक अनिल कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया है। और पढ़ें

04:14 PM, 21-Sep-2026

अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी में लगी आग

अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी में लगी आग और पढ़ें

04:13 PM, 21-Sep-2026

कौशाम्बी : पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, जहर देने का आरोप

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:12 PM, 21-Sep-2026

वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांटे मिनी किट, किसानों के खिले चेहरे

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने हाथों से क्षेत्र के किसानों को मिनी किट प्रदान किए। 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा।  और पढ़ें

04:10 PM, 21-Sep-2026

लखीमपुर खीरी: सिसैया खुर्द कांड में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सिसैया खुर्द कांड में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन और पढ़ें

04:10 PM, 21-Sep-2026

पीलीभीत: भाजपा विधायक के सुरक्षा कर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

पीलीभीत: भाजपा विधायक के सुरक्षा कर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग और पढ़ें

04:08 PM, 21-Sep-2026

हाथरस: साधू सहित कई भेष बदले, पर बच नहीं पाया, 20 साल से फरार इनामिया हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 45 केस हैं दर्ज

हाथरस पुलिस ने करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल को 21 सितंबर को सादाबाद-राया बॉर्डर से गिरफ्तार किया। उस पर हाथरस, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कुल 45 मामले दर्ज हैं। और पढ़ें

04:06 PM, 21-Sep-2026

शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- 2027 में पश्चिम की 71 में 71 सीटों पर बनाएंगे सरकार

शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- 2027 में पश्चिम की 71 में 71 सीटों पर बनाएंगे सरकार और पढ़ें

04:06 PM, 21-Sep-2026

बुलंदशहर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए।  और पढ़ें

04:04 PM, 21-Sep-2026

पीलीभीत: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं अटकीं, प्रशासकों ने डीएम से लगाई गुहार

26 नवंबर को पूरा होगा प्रशासकों का छह माह का कार्यकाल, विकास कार्यों के लिए बचेगा महज दो माह का समय और पढ़ें

04:02 PM, 21-Sep-2026

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ के बाद सिल्ट हटाने का कार्य तेज

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ के बाद सिल्ट हटाने का कार्य तेज और पढ़ें

03:56 PM, 21-Sep-2026

पीलीभीत: भाजपा विधायक के सुरक्षा कर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

पीलीभीत जिले में एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के सुरक्षाकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया। उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

03:46 PM, 21-Sep-2026

यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, अंबेडकरनगर के जलालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, अंबेडकरनगर के जलालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और पढ़ें

03:46 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना

VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना और पढ़ें

03:46 PM, 21-Sep-2026

VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं

VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं और पढ़ें

03:46 PM, 21-Sep-2026

महिला की मौत पर हंगामा: आजमगढ़ में बुखार होने पर कराया था भर्ती, लापरवाही का आरोप लगाकर दी गई तहरीर

आजमगढ़ जिले में बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। नाराज घरवालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।  और पढ़ें

03:45 PM, 21-Sep-2026

बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा और पढ़ें

03:44 PM, 21-Sep-2026

पश्चिमी यूपी में BJP का संगठन महामंथन, नितिन नवीन मेरठ-सहारनपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

पश्चिमी यूपी में BJP का संगठन महामंथन, नितिन नवीन मेरठ-सहारनपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद और पढ़ें

03:43 PM, 21-Sep-2026

लखीमपुर खीरी: खेत से निकले बाघ ने चलती बाइक पर किया हमला, दो ग्रामीण घायल

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों ग्रामीण रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि शोर मचाने पर बाघ खेत में चला गया। जिससे दोनों की जान बच गई।  और पढ़ें

03:41 PM, 21-Sep-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज के नेता सचिन राघव के साथ बुधवार को हुई मारपीट और वाल्मीकि समाज पर कथित टिप्पणी को लेकर रविवार को शीशियापाड़ा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हिरासत में लिए गए युवकों की रिहाई व निष्पक्ष जांच की मांग की गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें