फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 31-Oct-2025

Bhopal News: माखनलाल विवि में तीसरी मंजिल से गिरे पीजी छात्र ने तोड़ा दम, कक्षा से निकलकर बालकनी की ओर गया था

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के छात्र दिव्यांश चौकसे की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में यह हादसा प्रतीत हुआ है। दिव्यांश कक्षा से निकलकर बालकनी होते हुए छत पर गया था। रायसेन निवासी दिव्यांश मास्टर इन कम्युनिकेशन का छात्र था।  और पढ़ें

10:53 PM, 31-Oct-2025

Indore Weather News: इंदौर में गर्म कपड़ों के साथ निकले रैनकोट भी, बारिश और ठंड की दोहरी मार

शुक्रवार दिन में अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री कम था। वहीं, गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। और पढ़ें

10:47 PM, 31-Oct-2025

Damoh News: दमोह में पशु वध की घटना के बाद बवाल, गौ सेवकों ने कहा कसाइयों ने गाय काटी, पुलिस ने दी सफाई

गौ सेवकों को खबर मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी में एक घर में गाय को काटा गया। जब वह पहुंचे तो उनका विवाद हो गया। हालांकि यहां पुलिस मौजूद थी इसलिए विवाद नहीं बढ़ पाया गौ सेवक वहां से लौटे और पुराने थाने पर जाम लगा दिया और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 31-Oct-2025

Hathras News: व्यापारी पर चाकू से हमला, चेहरे व कान पर चोट, चौथ मांगने का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

आरोप है कि युवक ने फैक्टरी चलाने के नाम पर व्यापारी से दो लाख रुपये की चौथ मांगी। कहासुनी में युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में उनके कान व चेहरे पर चाकू लग गया। फैक्टरी के बाकी कर्मचारी दौड़े और युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके बाकी साथी तो भाग गए। और पढ़ें

10:23 PM, 31-Oct-2025

बागपत में भयानक हादसा: धमाके की आवाज आई और खत्म हो गईं तीन जिंदगी, हर तरफ मची चीख-पुकार और मातम

Three died in the accident: डौला गांव के किसान पिकअप में सब्जी लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी बेचने के लिए जा रहे थे। मेरठ-बागपत हाईवे पर पहले टायर फटा और फिर एक्सल टूटने से पिकअप पलट गया। तीन की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:18 PM, 31-Oct-2025

Himachal News: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- सरदार पटेल को भूली कांग्रेस, 41 साल तक नहीं दिया भारत रत्न

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को कांग्रेस भूली रही। तत्कालीन सरकार ने उनके निधन के 41 साल बाद तक भारत रत्न तक नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

10:01 PM, 31-Oct-2025

हिमाचल: भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का शुभारंभ, परंपरा निभाने पहुंचे राज परिवार के वंशज

International Renukaji Fair: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। मां रेणुका और पुत्र परशुराम के पारंपरिक व आध्यात्मिक मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:56 PM, 31-Oct-2025

MP News: अब दिसंबर 2026 तक डीजीपी रहेंगे कैलाश मकवाना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल एक साल बढ़ गया है। अब वे दिसंबर 2026 तक पद पर रहेंगे। डीजीपी का कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से बढ़ा हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।  
  और पढ़ें

09:49 PM, 31-Oct-2025

टीवी धारावाहिक की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंची अभिनेत्री माही विज और रिशिता कोठारी से बातचीत

टीवी धारावाहिक की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंची अभिनेत्री माही विज और रिशिता कोठारी से बातचीत और पढ़ें

09:48 PM, 31-Oct-2025

MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले- विभाग में जन्म ले चुका है नया सौरभ शर्मा, मंत्री बोले-बिना सबूत कीचड़ न उछालें

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन विभाग में एक नया सौरभ शर्मा जन्म ले चुका है और मंत्री के स्टाफ में पदस्थ बताए जा रहे वीरेन्द्र तिवारी इस पूरे खेल में सीधे तौर पर शामिल हैं। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को तथ्यों की जांच किए बिना सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
  और पढ़ें

09:45 PM, 31-Oct-2025

UP : अब खतौनी में गाटावार होगा अंश निर्धारण, राजस्व गांव में नहीं रुकेगा वरासत दर्ज करने का काम

राजस्व परिषद के आदेश के मुताबिक गांववार लॉक करने के स्थान पर अब इस काम को गाटावार किया जाएगा, जिससे प्रदेश के किसी राजस्व गांव के अन्य गाटे खुले रहेंगे और काम प्रभावित नहीं होगा। और पढ़ें

09:44 PM, 31-Oct-2025

Shimla News: अब रोहड़ू के खड्डापानी स्कूल में बच्चे को पीटने के आरोप, कान से निकला खून; विभागीय जांच शुरू

जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू की भलूण पंचायत के खड्डापानी स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एक व्यक्ति बच्चों को स्वेच्छा से पढ़ाने आता है। करीब पांच दिन पहले उसने बच्चे का कान जोर से पकड़ लिया। इससे कान से खून निकाल गया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:27 PM, 31-Oct-2025

Shivpuri News: शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, ड्रिप लगाकर सड़क पर घूमता रहा मरीज

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हुई, जहां एक मरीज सड़क पर हाथ में ड्रिप की बोतल लिए घूमता दिखा। बताया गया कि उसने झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया था। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराज़गी जताई। सीएमएचओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

09:23 PM, 31-Oct-2025

अभ्युदय मध्य प्रदेश: 2000 ड्रोन दिखाएंगे प्रदेश की गौरवगाथा, जुबिन नौटियाल देंगे गीतों की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश 70वां स्थापना दिवस 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' के रूप में धूमधाम से मनेगा। सीएम यादव शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में 2000 ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल और आतिशबाजी से उत्सव शुरू करेंगे।
  और पढ़ें

09:13 PM, 31-Oct-2025

बिहार चुनाव में NDA की लहर: MP CM यादव ने कहा-नीतीश ने 55 साल का पिछड़ापन मिटाया, मोदी जी वादे निभाते हैं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पटना की दिघा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने 55 साल का पिछड़ापन मिटाया, बिहार फिर विकास की राह पर चलेगा।
  और पढ़ें

09:09 PM, 31-Oct-2025

Muzaffarnagar: डकैती के लिए रेकी करने आया था बड़े गैंग का ये बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने पर किया गिरफ्तार

विनोद गड़रिया गिरोह का सदस्य 25 हजार का इनामी बदमाश रवि रेकी करने आया था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो फायरिंग कर दी और बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे गोली मारकर पकड़ लिया।  और पढ़ें

09:06 PM, 31-Oct-2025

MP Weather Today: एमपी के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट

उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक डिप्रेशन और एक अन्य सिस्टम सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को बारिश और ठंड दोनों का असर रहा। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, धार, गुना, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, मंडला सागर, सीधी, उमरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई। और पढ़ें

08:57 PM, 31-Oct-2025

MP News: सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे सीएम बोले- पटेल की सूझबूझ से आजादी पूरी हुई, एकता से विकसित भारत बनेगा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी का संदेश सुनकर मुख्यमंत्री बोले- पटेल ने भारत जोड़ा, मोदी अतीत सुधार रहे।
  और पढ़ें

08:55 PM, 31-Oct-2025

Exclusive: बिहार का मॉडल यूपी में आजमाएगी भाजपा? केशव मौर्य ने दिए संकेत, मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर भी बोले

Keshav Prasad Maurya Exclusive: बिहार में इस बार भी अगर एनडीए सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह एक ऐसा सवाल है, जो महागठबंधन की तरफ से लगातार पूछा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है। जानिए, उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

08:51 PM, 31-Oct-2025

Indore News:इंदौर में बस की टक्कर से युवक की मौत, खतरनाक मोड़ बना जानलेवा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। भीड़ ने बस चालक को जमकर पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में देवी की मौत हुई है, जबकि दोस्त प्रेम कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।  और पढ़ें

08:50 PM, 31-Oct-2025

UP News: गठन के बाद ANTF ने जब्त किए 334 करोड़ के मादक पदार्थ, 863 तस्करों को किया गया गिरफ्तार

प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अपने गठन के बाद से अब तक 334 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। साथ ही 863 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।  और पढ़ें

08:49 PM, 31-Oct-2025

Himachal: स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- सीएम की दूरदृष्टि सोच के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा रहा सुधार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि भाजपा सांसद हर्ष महाजन जनता को गुमराह कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। शांडिल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक व्यापक परियोजना तैयार की है, जिसकी फंडिंग जायका के माध्यम से की जा रही है।  और पढ़ें

08:44 PM, 31-Oct-2025

MP News: 70 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई, सीएम बोले-देश के मानचित्र पर एमपी की विशिष्ट पहचान

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश अब देश के विकास मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
  और पढ़ें

08:39 PM, 31-Oct-2025

Shimla: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने वाली पहली प्रधानमंत्री थीं इंदिरा

ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:38 PM, 31-Oct-2025

MP News: अंजुमन इस्लामिया ने रविवार की जगह शुक्रवार कर दिया था अवकाश, शिक्षा विभाग ने खुलवाया स्कूल का ताला

Anjuman Islamia cancels order of weekly holiday on Friday और पढ़ें

08:36 PM, 31-Oct-2025

MP News: दुकानों में तोड़फोड़, BJP जिला अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत, बोले-मेरे नाम का फर्जी इस्तेमाल

भोपाल में देर रात हुई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
  और पढ़ें

08:36 PM, 31-Oct-2025

अभ्युदय मध्य प्रदेश: MP ई-सेवा पोर्टल से एक ही मंच पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, जनता को मिलेगी कई सौगातें

मध्यप्रदेश 70वें स्थापना दिवस पर 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिजिटल सेवाएं, निवेश पोर्टल और हवाई कनेक्टिविटी की सौगातें देंगी।
  और पढ़ें

08:24 PM, 31-Oct-2025

Shahdol News: खाना खाने के बाद 14 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सीएमएचओ ने गठित की टीम

मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। विशेषज्ञों की निगरानी में छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। एक मेडिकल टीम छात्रावास के लिए रवाना हुई है, जहां अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी । और पढ़ें

08:18 PM, 31-Oct-2025

Sagar News: मुस्लिम बहुल क्षेत्र से मकान बेचकर पलायन कर रहे हिन्दू, प्रशासन ने खरीदी-बिक्री पर बढ़ाई निगरानी

मध्यप्रदेश के सागर में हिन्दुओं के पलायन को रोकने के लिए प्रशासन ने शनिचरी और शुक्रवारी क्षेत्रों में मुस्लिमों द्वारा हिन्दुओं के मकान खरीदने पर रोक लगा दी है। अब रजिस्ट्री से पहले एसडीएम जांच करेंगे। शिकायत के बाद मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। और पढ़ें

08:15 PM, 31-Oct-2025

NIA कोर्ट का फैसला: आतंकी मोईद को 21 माह 13 दिन की सजा, अलकायदा के सहयोगी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ा था

एनएआई कोर्ट ने अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी मोईद को 21 माह 13 दिन की सजा सुनाई है। जांच में पता चला कि अलकायदा के आतंकी उमर हेलमंडी ने भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए संगठन में सदस्यों की भर्ती करने के निर्देश दिए थे। और पढ़ें

08:12 PM, 31-Oct-2025

Shahdol News: हाथियों के आतंक से परेशान किसानों ने उठाई आवाज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया जन आंदोलन

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बताया कि ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में लगभग 32 हाथियों का झुंड सक्रिय है, जो रात में गांव में प्रवेश कर ग्रामीणों के मकानों को ध्वस्त कर देते हैं। इस समस्या से प्रभावित ग्रामीणों के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। और पढ़ें

08:08 PM, 31-Oct-2025

Bhopal News: पति की हत्या के जुर्म में जेल में बंद महिला ने पैरोल पर आकर खुद को फूंका, मौत

भोपाल में दो महिलाओं की आत्महत्या के मामले सामने आए। करोंद निवासी अन्नू खान, जो पति की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही थी, पैरोल पर आने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलस गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अयोध्या नगर में बेटे की मौत से दुखी 85 वर्षीय द्रोपदी बाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। और पढ़ें

08:02 PM, 31-Oct-2025

UP: मुठभेड़ के दौरान दरोगा की रिवाल्वर छीनकर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मासूम से दुष्कर्म व हत्या का मामला

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक सिपाही भी घायल हुआ।  और पढ़ें

07:43 PM, 31-Oct-2025

PHOTOS: काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी धर्मशाला का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें- झलकियां

पूर्वांचल की सबसे बड़ी नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।   और पढ़ें

07:41 PM, 31-Oct-2025

बिहार में गरजे योगी: 'चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री...', सीएम बोले- यही भाजपा व एनडीए की जीत की गारंटी

बिहार में सीएम योगी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री ही भाजपा व एनडीए की जीत की गारंटी है। राष्ट्र विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाना है। सिवान में खानदानी माफियाराज की वापसी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और पढ़ें

07:25 PM, 31-Oct-2025

रामपुर डूंगरपुर केस: कोर्ट में आजम खां ने जमा कराया एक हजार का हर्जाना, तत्कालीन विवेचक की दोबारा हुई गवाही

रामपुर कोर्ट में सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर बस्ती केस में सुनवाई हुई। इस दाैरान बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोलंकी की दोबारा गवाही हुई। इससे पहले आजम ने कोर्ट में एक हजार रुपये का हर्जाना जमा कराया। और पढ़ें

07:20 PM, 31-Oct-2025

UP: पीजीआई की गंदगी... मच्छर और कॉकरोच से परेशान हुए पूर्व मंत्री, बोले- ओटी में फैला खून; मशीनों पर जमा गंदगी

पीजीआई की गंदगी, मच्छर और कॉकरोच से पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल परेशान हो गए। उनके मुताबिक, ओटी में खून फैला था। मशीनों पर गंदगी जमा थी। मामला उठने के बाद पीजीआई प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है।  और पढ़ें

06:53 PM, 31-Oct-2025

Amroha: सुबह टहलकर आए... कमरे में गए तो चल गई गोली, पूर्व प्रधान की लहूलुहान लाश देख परिजनों की निकली चीख

अमरोहा में बीमारी के चलते पूर्व प्रधान ने अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। माैके पर पहुंचे परिजन तो उनकी चीख निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:53 PM, 31-Oct-2025

UP : हाईकोर्ट ने कहा - पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने का अधिकार बाल कल्याण समिति को नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने का अधिकार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को नहीं है। उसे केवल बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के किसी भी उल्लंघन के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड या संबंधित पुलिस को रिपोर्ट भेजने का अधिकार है। और पढ़ें

06:47 PM, 31-Oct-2025

Indore News: 40 लाख की आबादी वाले इंदौर में 100 आधार केंद्र भी नहीं, सुबह से शाम तक लगती है कतार

इंदौर मेें 180 से ज्यादा आधार केंद्र हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे निजी ऑपरेटरों को हटाया जा रहा है। इंदौर में 40 से ज्यादा आधार केंद्र सालभर में बंद कर दिए गए। ज्यादातर निजी ऑपरेटर के भरोसे आधार केंद्र है, लेकिन उनके उपकरण काफी पुराने है। और पढ़ें

06:43 PM, 31-Oct-2025

Mathura: अक्षय नवमी पर मथुरा में उमड़े श्रद्धालु, राधे-राधे के जयकारों के साथ हो रही पंचकोसी परिक्रमा

Mathura: अक्षय नवमी पर मथुरा में उमड़े श्रद्धालु, राधे-राधे के जयकारों के साथ हो रही पंचकोसी परिक्रमा और पढ़ें

06:39 PM, 31-Oct-2025

फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला: लविश चौधरी और उसके राजदारों पर विदेश मंत्रालय की नजर टेढ़ी, मांगा गया पूरा चिट्ठा

लविश चौधरी और उसके राजदारों पर अब विदेश मंत्रालय की नजर है। अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद केंद्र में हलचल मची है। मंत्री का कहना है कि ठगी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। गोंडा में वीडियो कांफ्रेंसिंग से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी।  और पढ़ें

06:27 PM, 31-Oct-2025

Bhopal News: बड़े तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण पर NGT सख्त,BMC को दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) सेंट्रल जोन बेंच भोपाल ने बड़े तालाब वेटलैंड क्षेत्र में किए जा रहे अतिक्रमणों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भोपाल नगर निगम (BMC) को पूर्व आदेश के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

06:06 PM, 31-Oct-2025

Bhopal News:धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा रोकने याचिका दायर करेगा दलित-पिछड़ा समाज संगठन,आरोप-मंच से दीं गालियां

दलित-पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाया है कि शास्त्री ने हरियाणा के एक मंच से उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। यादव ने कहा कि वे इस यात्रा को रोकने के लिए 7 नवंबर को भोपाल हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। और पढ़ें

05:54 PM, 31-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

यदि आप अस्थमा रोगी हैं तो दवाओं के साथ योग भी अपनाएं। एलर्जी अस्थमा की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. सूर्यकान्त ने कई टिप्स दिए। साथ ही सात विशेष ध्यान रखने वाली बातें बताईं। आगे पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें