02:58 PM, 22-Feb-2022
अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी और मोदी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट कर अखिलेश ने कहा, 'नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी, आर्थिक नीतियों ने व्यापारी तबाह कर दिए, लॉकडाउन ने मज़दूर भाइयों का जीवन नर्क बनाया और अब निजीकरण युवाओं से उनका हक़ और रोज़गार छीन रहा है। आम आदमी के पास सिर्फ ‘आत्मसम्मान’ बचा है, अब भाजपा उसे भी ‘नमक का क़र्ज़’ बताकर क्षीण करना चाहती है।'