09:14 AM, 21-Feb-2022
UP Chunav 2022: अखिलेश का पीएम मोदी पर पलटवार
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद बम ब्लास्ट में आतंकवादियों की ओर से साइकिल का प्रयोग किए जाने पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा था। इसको लेकर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने ट्वीट किया, 'खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल। महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।'