फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackout in UP Live: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, पूरे यूपी में मॉक ड्रिल के बाद अब शुरू हुआ ब्लैक आउट

Wed, 07 May 2025 09:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

Mock Drill in 19 Districts of Uttar Pradesh Live Updates: युद्ध के दौरान हमलों से बचने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आज मॉक ड्रिल होगी, जिसमें सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। बुलंदशहर सबसे संवेदनशील है। 
विज्ञापन
गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:47 PM, 07-May-2025

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित अपेक्स दा फ्लॉरस सोसायटी में काल्पनिक हवाई हमले के के बाद ब्लैक आउट हुआ। जहां स्थानीय निवासियों को सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने दिशा-निर्देश दिए।

09:32 PM, 07-May-2025

बुलंदशहर में ब्लैक आउट
बुलंदशहर में ब्लैक आउट के दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए तो कुछ व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर दी। शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। केवल सड़कों पर वाहनों की लाइट जलती हुई दिखाई दी। इस दौरान सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद रही। लोगों ने ब्लैक आउट के दौरान पूरा सहयोग किया। अधिकतर लोगों ने घरों की लाइट तक बंद कर दी।

09:02 PM, 07-May-2025

वाराणसी में ब्लैक आउट, एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक लाइटें बंद
वाराणसी एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। सभी लाइटों को बंद कर आपातकालीन स्थिति के लिए अभ्यास किया गया। इस दाैरान लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जानकारी दी गई।

विज्ञापन
08:10 PM, 07-May-2025

गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट
उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे नौ पर स्थित गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट हुआ है।

06:42 PM, 07-May-2025

एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
पाकिस्तान में मंगलवार की रात आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले में एसएसबी व पुलिस टीमें नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। जंगल के रास्तों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। नोमैंस लैंड पर भी कोई नेपाल की ओर से प्रवेश न कर सके इसकी जानकारी कर निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
04:52 PM, 07-May-2025

आगरा में पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल
बल्केश्वर के गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर में माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दाैरान विभिन्न विभाग के आला अधिकारी माैजूद रहे। कैडेट्स, सिविल डिफेंस के वालंटियर आदि को बताया गया कि किसी भी हमले की स्थिति में आम लोगों की रक्षा किस तरह करनी है। उन्हें कैसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है।

03:18 PM, 07-May-2025

यूपी में रेड अलर्ट घोषित

पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी डीजीपी के एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस सतर्क है, संसाधनों से लैस है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिन्द !

03:13 PM, 07-May-2025

नोएडा में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद नोएडा कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट है। बुधवार को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल किया। बुधवार दोपहर को नोएडा जोन के डीसीपी रामबदन सिंह, एडीसीपी सुमित शुक्ला और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचे और सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। 

02:19 PM, 07-May-2025

UP Mock Drill District: आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल,सायरन बजते ही एक्शन में आई पुलिस

चित्रकूट में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार सुबह शहर के सीआईसी परिसर में मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस का सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की। बम के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से शहरवासी डर गए। बाद में पता चला कि ये युद्ध का पूर्वाअभ्यास है तो राहत मिली। इस दौरान शहर की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात कर अभ्यास किया गया। शहर में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। 

12:55 PM, 07-May-2025

Mock Drill Cities: स्कूलों में भी हुई मॉक ड्रिल

बुलंदशहर में जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान आपात स्थिति से बचाव की विशेषज्ञों ने जानकारी दी। वहीं, बुगरासी, खुर्जा और अनूप शहर में मॉकड्रिल हुई। स्कूलों में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कैसे बचें? इसके बारे में बताया गया।

उधर, पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने की खुशी में नगर के यमुनापुरम में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के सदस्यों ने भंडारा वितरित किया।

12:40 PM, 07-May-2025
मुरादाबाद में माॅक ड्रिल के दाैरान कर्मी - फोटो : संवाद

मुरादाबाद मंडल में मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही जमीन पर लेट गए लोग, दौड़ेंने लगे दमकल वाहन

पाकिस्तान से तनाव के बीच आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की गई। इसके अलावा जिले में 100 जगहों पर सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां दौड़ती नजर आई। इस बीच थाने, पुलिस चौकी और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ अलर्ट नजर आया। बुधवार रात 8:05 बजे ब्लैक आउट होगा। गृह मंत्रालय के आदेश पर मॉक डि्रल को लेकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां की थी। जिले में थाने, चौकी और सार्वजनिक स्थानों पर 100 जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगा गया था।
 

12:12 PM, 07-May-2025

Mock Drill Cities: आज ब्लैक आउट में बंद रहेंगी 1.35 लाख स्ट्रीट लाइटें

शहर में ब्लैक आउट के दौरान बुधवार को रात 09:30 से दस बजे तक शहर की एक लाख 35 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद रहेंगी। इसके लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल ने बताया कि हालांकि, अभी तक प्रशासन की तरफ से लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन विभाग इसके लिए तैयार है। आदेश आने के बाद तय समय पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सभी स्ट्रीट लाइटें बंद कराई जाएंगी और समय पूरा होने पर इनके स्विच ऑन कराए जाएंगे।

12:12 PM, 07-May-2025

Mock Drill in India: बड़े गोदामों को ढंका जाएगा

ब्लैक आउट की अवधि के दौरान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे ऑयल डिपो, खाद्यान्नों के बड़े गोदाम, विद्युत गृह, बैराज इत्यादि एवं इसी प्रकार के अन्य नागरिक सुविधा के आधारभूत ढांचे को इस प्रकार से ढंका जाएगा, जिससे उनकी पहचान न हो सके। साथ ही शासकीय भवन, निजी प्रतिष्ठानों के बाहर लगे साइन बोर्ड, फसाड लाइटें भी बंद रहेंगी।

12:02 PM, 07-May-2025

UP Mock Drill District: मॉक ड्रिल खत्म होने का भी दिया जाएगा संकेत

रात 10 बजे ब्लैकआउट की अवधि समाप्त होने के बाद तीन मिनट का सायरन फिर बजाया जाएगा। इस बार बजाए गए सायरन की आवाज ऊंची-नीची नहीं होगी। एक निरंतर आवाज तीन मिनट तक बजेगी। इससे संकेत मिलेगा कि ब्लैकआउट की अवधि समाप्त हो गई है।
 

11:56 AM, 07-May-2025

Mock Drill District Name List: घर की रोशनी बाहर न आए, वाहन रोकना होगा

ब्लैकआउट के दौरान घर की लाइटों को बंद रखना होगा। इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि ब्लैक आउट के दौरान घर की लाइटों का प्रयोग इस तरह करना है कि रोशनी सड़क या घर से बाहर की तरफ न आए। शीशे आदि के दरवाजों पर परदा अथवा काले कागज लगा दें। यही नहीं ब्लैक आउट की अवधि के दौरान सायरन बजने पर अगर सड़क पर वाहन चला रहे हों तो गाड़ी को साइड खड़ी कर उसकी हेडलाइट बंद करनी होगी।

11:05 AM, 07-May-2025

Mock Drill District Name List: शाम चार बजे से शुरू होगी तैयारी

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लैकआउट के लिए तैयारी शाम चार बजे सायरन बजाकर की जाएगी। रात साढ़े 9 बजे से 10 बजे तक हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली को चेक करने के लिए ब्लैकआउट ड्रिल को पूरा किया जाएगा। रात 9.30 बजे से तीन मिनट की अवधि तक जिले में नगर निगम की ओर से संचालित पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सिविल डिफेंस के हैंडहेल्ड सिस्टम व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों की ओर से सायरन बजाया जाएगा। इसे सुरक्षा मानकों के अनुसार तीन मिनट की अवधि में हाई व लो पिच पर बजाया जाएगा।
 

11:00 AM, 07-May-2025

Mock Drill Cities: शाम चार बजे से शुरू होगी तैयारी

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लैकआउट के लिए तैयारी शाम चार बजे सायरन बजाकर की जाएगी। रात साढ़े 9 बजे से 10 बजे तक हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली को चेक करने के लिए ब्लैकआउट ड्रिल को पूरा किया जाएगा। रात 9.30 बजे से तीन मिनट की अवधि तक जिले में नगर निगम की ओर से संचालित पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सिविल डिफेंस के हैंडहेल्ड सिस्टम व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों की ओर से सायरन बजाया जाएगा। इसे सुरक्षा मानकों के अनुसार तीन मिनट की अवधि में हाई व लो पिच पर बजाया जाएगा।

10:59 AM, 07-May-2025

Mock Drill in India: ब्लैकआउट से तीन मिनट पहले हर थाने में सायरन बजेगा

मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए सिविल डिफेंस के 183 वॉलंटियर्स लगाए गए हैं। कर्नलगंज, ट्रांसपोर्ट नगर और पनकी में बड़ी रेस्क्यू मॉकड्रिल की जाएगी। ब्लैकआउट से तीन मिनट पहले हर थाने में सायरन बजाया जाएगा, ताकि लोग सतर्क हो जाएं। इस दौरान लाइट की कटौती नहीं होगी, लोगों को खुद जागरूकता दिखानी होगी।

10:07 AM, 07-May-2025

रात 9.30 बजे से 10 बजे तक ब्लैक आउट

मॉक ड्रिल के दौरान पूरे शहर में रात 9.30 बजे से 10 बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा। किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना सख्त मना रहेगा। इसमें घरों में लगे इन्वर्टर, मोबाइल की फ्लैश लाइट, वाहन लाइट और मोमबत्ती आदि शामिल हैं। जो भी व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
 

09:40 AM, 07-May-2025

Mock Drill timing in UP: कानपुर के 13 स्थानों पर बजेगा सायरन, 9.30 से 10 बजे तक ब्लैक आउट

युद्ध के दौरान बचाव की मॉक ड्रिल के लिए बुधवार शाम चार बजे से सायरन बजाकर तैयारी शुरू हो जाएगी। शहर के 13 स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। इसमें 10 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा और तीन स्थानों पर रेस्क्यू मॉक ड्रिल होगा। साथ ही नागरिकों को यह बताया जाएगा कि सायरन सुनने के बाद उन्हें क्या करना है और कैसे सुरक्षित रहना है।

09:28 AM, 07-May-2025

India Mock Drill: पब्लिक एड्रेस सिस्टम किया दुरुस्त

बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त किया गया था, जिसका फायदा मॉक ड्रिल में देखने को मिल सकता है। प्रदेश के सभी चौराहों पर लाउडस्पीकर के जरिए जनता को संभावित हमले के खतरों के बारे में आसानी से आगाह किया जा सकेगा, जिससे लोग तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जा सकेंगे।

08:58 AM, 07-May-2025

सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल

इसकी वजह बुलंदशहर के नरौरा का परमाणु विद्युत संयंत्र है। इसके अलावा आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय, सरसवां, बागपत और मुजफ्फरनगर में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि डीजीपी ने वर्तमान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिलों में इसे आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस बाबत नागरिक सुरक्षा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान एयर बॉर्न वार्निंग, ब्लैक आउट समेत कई ड्रिल की जाएंगी।

07:54 AM, 07-May-2025

बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

डीजी नागरिक सुरक्षा अभय कुमार प्रसाद ने बताया कि बुधवार को शाम 4 बजे और 7 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन करने की तैयारी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है, जिसमें बुलंदशहर सबसे संवेदनशील है। 

07:46 AM, 07-May-2025

Blackout in UP Live: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, पूरे यूपी में मॉक ड्रिल के बाद अब शुरू हुआ ब्लैक आउट

युद्ध के दौरान हमलों से बचने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आज मॉक ड्रिल होगी, जिसमें सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस बाबत दिए गए निर्देशों के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। नागरिक सुरक्षा संगठन के नेतृत्व में होने वाली इस कवायद में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि सहयोग करेंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें